जखाड़ा में एक घर से लाखों रु के गहने चुराकर चोर हुए रफ्फूचक्कर

 जखाड़ा में एक घर से लाखों रु के गहने चुराकर चोर हुए रफ्फूचक्कर ,पुलिस ने जांच की शुरू 

 फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /



विकास खँड फतेहपुर के तहत पड़ती पँचायत जखाड़ा के वार्ड नम्बर दो में बीती रात चोरों ने एक घर में चोरी को अंजाम देते हुए लाखों रु के गहने चुरा लिए । इसका पता परिवार वालों को तब लगा जब वो सुबह उठे ।

इस बारे जानकारी देते हुए प्रभावित परिवार की मुखिया मस्या देवी ने बताया बीती रात चोर उनके घर से दो बहुओं के ब उसके खुद के गहनों को चुरा ले गए हैं । बताया सोने के गहनों के साथ ही कुछ चांदी भी चोर ले गए इतना ही नही 14 -15 हजार रु की नगदी भी चोरी हुई है । उन्होंने दुःखी मन से बताया कि उन्होंने बड़ी गरीबी देखी है ।अब जाकर उनके बच्चे कुछ कमाने लगे हैं तो यह घटना घट गई , उंन्होने पुलिस प्रशासन से अपील को है कि चोरों की धरपक्कड़ करते हुए उनके गहने उन्हें वापिस दिलवाए जाएं ।

वहीं आशा बरकर्ज सुनीता कुमारी ने बताया उन्हें चोरी होने की जानकारी सुबह मिली उन्होंने बताया परिवार के मुखिया की काफी समय पूर्व मौत हो गई थी । जिस कारण बड़ी गरीबी की हालत में उक्त बुजुर्ग महिला ने बच्चों को पढ़ाया लिखाया था और अब परिवार कुछ संभला था तो यह घटना घट गई ।

वहीं पँचायत प्रधान बीना देवी ने कहा उनकी पँचायत के बार्ड नम्बर दो में चोरी हुई है । जिसमे मस्या देवी के घर से करीब 12-13 लाख रु के गहने व कुछ नगदी चोर अपने साथ ले गए हैं । बताया चोर ग्रिल निकाल कर घर के अंदर घुसे थे ।

पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची थी व छानबीन शुरू कर दी गई है ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग