इंडियन नेवी ने खत्म की ब्रिटिश राज से चल रही ये परंपरा, अब जवानों के हाथ में नहीं दिखाई देगी ये छड़ी

 इंडियन नेवी ने खत्म की ब्रिटिश राज से चल रही ये परंपरा, अब जवानों के हाथ में नहीं दिखाई देगी ये छड़ी



भारतीय नेवी ने ब्रिटिश कालीन परंपरा को खत्म कर दी है. नौ सेना के जवानों और अधिकारियों के हाथों में अब छड़ी दिखाई नहीं देगी. इस नियम को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है. नेवी ने अपने आदेश में कहा है कि समय के साथ-साथ नेवी के जवानों द्वारा छड़ी को उठाना एक आदर्श बन गया था. ऐसे में ब्रिटिश औपनिवेशिक परंपराओं को खत्म करने के सरकारी आदेश के मुताबिक नेवी के सभी कर्मियों द्वारा छड़ी रखने की परंपरा को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया है.

यूनिट कमांडर के ऑफिस में रखें बैटन

नेवी द्वारा जारी बयान के मुताबिक सभी को निर्देश दिए गए हैं कि इस सेरेमोनियल बेटन को हर यूनिट के संगठन प्रमुख के ऑफिस में औपचारिक तौर पर रख दिया जाए. नेवी के मुताबिक अमृतकाल में बदली हुई नेवी में औपनिवेशिक विरासत की कोई जगह नहीं है. कमांड के बदलाव के दौरान बैटन का औपचारिक हस्तांतरण अब केवल रस्मी तौर पर ऑफिस के अंदर ही किया जाएगा.  


पीएम मोदी ने किया था निशान का अनावरण

आपको बता दें कि इंडियन नेवी के नए ध्वज 'निशान' का अनावरण पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था . इसके जरिए औपनिवेशक इतिहास के अवशेषों को हटाया जाना था. साथ ही देश की समृद्ध समुद्री विरासत को भी दर्शाना था. निशान छत्रपति शिवाजी महाराज की मुहर से प्रेरित होकर बनाया गया था. छत्रपति शिवाजी की शाही मुहर का प्रतिनिधित्व करने वाले अष्टकोण में लगे हुए एक गहरे नीले रंग की पृष्ठभूमि पर भारतीय नौसेना शिखा का परिचय देता है.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी