साइबर क्राइम क्या है, शिकायत कैसे करें? - Smachar

Header Ads

Breaking News

साइबर क्राइम क्या है, शिकायत कैसे करें?

 साइबर क्राइम क्या है, शिकायत कैसे करें?


साइबर क्राइम की खबरें अखबारों और टीवी चैनलों में आय दिन आती रहती हैं। कभी किसी के बैंक खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं। तो कभी किसी के साथ हैकिंग कर ली जाती है। जिससे उसका ऑनलाइन सारा डाटा किसी और के हाथ लग जाता है। इसके पीछे एक महत्‍वपूर्ण वजह ये है कि हम लोग आज भी साइबर क्राइम क्या है? इस बात से जागरूक नहीं हैं। जिसका फायदा साइबर ठग उठा कर हमें नुकसान पहुंचा देते हैं।


ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि आपके साथ कभी भी साइबर ठगी ना हो और आप हमेशा साइबर क्राइम को लेकर पूरी तरह से जागरूक रहें तो आप हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए। अपने इस लेख में हम आपको बताएंगे कि cyber crime kya hai. साथ ही साइबर क्राइम से आप किस तरह से बच सकते हैं। अंत में यदि आपके साथ किसी तरह का साइबर क्राइम हो जाता है तो आप उसकी श्किायत कहां कर सकते हैं। जिससे आपके नुकसान की भरपाई हो सके।


चलिए अब ये जानते है कि आखिर साइबर क्राइम क्या है?

साइबर क्राइम क्‍या होता है?

सबसे पहले आइए आपको बताते हैं कि साइबर क्राइम क्या है। बहुत से लोगों का मानना होता है कि साइबर क्राइम के अंतर्गत केवल पैसों के लेन देन के दौरान जो ठगी हो जाती है। उसे ही साइबर क्राइम कहा जाता है। लेकिन ऐसा बिल्‍कुल नहीं है।


इसके तहत ऑनलाइन पैसों के लेन देन के साथ ही आपके साथ ऑनलाइन बातचीत के जरिए धोखा, आपके कंम्‍प्‍यूटर और लैपटॉप के दस्‍तावेजों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ या आपकी तस्‍वीरों का किसी तरह से गलत प्रयोग। आपको ऑनलाइन किसी तरह से ब्‍लैकमैल करना।

क्‍या बिना कुछ किए भी हम साइबर क्राइम के शिकार हो सकते हैं?

बहुत से लोग मानते हैं कि वर्तमान में साइबर क्राइम इतना बढ़ गया है कि आपके बिना कुछ बताए या किए भी आपके साथ साइबर क्राइम हो सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। भले ही आज साइबर क्राइम बेहद बढ़ गया है, पर ऑनलाइन सुरक्षा भी उतनी ही एडवांस हो गई है।


इसलिए आप इस बात को जान लीजिए कि जब तक आप अपनी जानकारी या किसी तरह के लिंक पर आप क्लिक नहीं करते हैं। तब तक आपके साथ किसी तरह का साइबर क्राइम नहीं हो सकता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप हमेशा सावधान रहें।

साइबर क्राइम होने पर क्‍या करें?

अभी आपने ऊपर जाना कि साइबर क्राइम क्या है?, साइबर क्राइम के प्रकार क्या है? चलिए अब जानते है कि साइबर क्राइम होने पर क्‍या करें?


यदि दुर्भाग्‍यवंश आपके साथ किसी तरह का साइबर क्राइम हो जाता है तो आपको घबराने की जरूरत बिल्‍कुल नहीं है। जैसे कि आपके साथ पैसों की धोखा धड़ी होती है। तो सबसे पहले अपने बैंक को जानकारी दें।


यदि आपका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो जाता है। तो सबसे पहले आप अपने करीबियों को जानकारी दें। कि आपका आकाउंट हैक हो चुका। उस अकाउंट से किसी तरह की बातचीत या लेन देन ना करें। ऐसे ही यदि आपको कोई ब्‍लैकमेल कर रहा है तो इसकी जानकारी अपने माता पिता या पुलिस को दें। इसी तरह हर तरह के मामले में आप कर सकते हैं।

क्‍या साइबर क्राइम की श्किायत के बाद नुकसान की भरपाई संभव है?

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि साइबर क्राइम भी कई प्रकार के होते हैं। ऐसे में यदि किसी ने आपका अकाउंट हैक कर लिया है या आपसे किसी तरह की ठगी कर ली है तो यदि आरोपी पकड़ा जाता है तो संभव है कि आपके पैसे भी वापिस मिल जाएं। लेकिन इसकी संभावना इस बात पर निर्भर करती है कि आपके पास आरोपी के सबूत कितने हैं और जिसने आपके साथ ठगी की है वो कितना शातिर है। इसलिए हम कह सकते हैं कि पुलिस पर भरोसा करने से ज्‍यादा जरूरी है कि आप सजग रहें। ताकि आपके साथ ठगी हो ही ना।


क्‍यों बढ़ रहे हैं साइबर क्राइम?

लोगों के अंदर साइबर अपराध जागरूकता की कमी का होना।

साइबर अपराध के हमारे देश में किसी प्रभावी कानून का ना मौजूद होना।

साइबर क्राइम की जांच और पकड़ के लिए पूरी तरह से तकनीक और एक्‍सपर्ट का अभाव।

साइबर सिक्‍योरिटी का अभाव जिससे साइबर क्राइम करने वाले किसी को भी आसानी से अपना शिकार बना लेते हैं।

लोगों को Public Place में मुफ्त में इंटरनेट चलाने या फिर फोन चार्ज करने की आदत। अक्‍सर ऐसी जगह आपके फोन का डाटा बेहद आसानी से चोरी कर लिया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं