चारधाम यात्रियों के लिए खुशखबरी, पहाड़ों में नहीं लगेगा जाम, बना 610 किमी. लंबा रोड, हर मौसम में होगी आवाजाही

 चारधाम यात्रियों के लिए खुशखबरी, पहाड़ों में नहीं लगेगा जाम, बना 610 किमी. लंबा रोड, हर मौसम में होगी आवाजाही


नई दिल्ली. हर वर्ष चारधाम की यात्रा करने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं. देवभूमि उत्तराखंड में पहाड़ों और दुर्गम स्थानों के बीच होने वाली यह यात्रा बेहद कठिन मानी जाती है. इन दुर्गम इलाकों में खराब मौसम की वजह से अक्सर यात्रा रूक जाती है. ऐसे में तीर्थयात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.


हालांकि, अब तीर्थयात्रियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने और पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, सड़क और परिवहन मंत्रालय ने चारधाम और कैलाश-मानसोरोवर मार्ग के एक खंड को जोड़ने वाले 825 किलोमीटर लंबे रोड नेटवर्क का निर्माण शुरू किया है. खास बात है कि इस सड़क पर सभी मौसम में आवाजाही बनी रहेगी.

उत्तराखंड में 5 नेशनल हाईवे का सुधार कार्य जारीसड़क परिवहन मंत्रालय के अनुसार, उत्तराखंड राज्य में चारधाम – यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ को जोड़ने वाले 5 राष्ट्रीय राजमार्गों का सुधार किया जा रहा है, जिसमें टनकपुर से कैलाश-मानसरोवर यात्रा का कुल 825 किमी लंबा खंड शामिल है. मंत्रालय का कहना है कि वर्तमान में लगभग 610 किमी सड़क निर्माण पूरा हो चुका है

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की कुल लंबाई लगभग 213 किमी है, जिसे लगभग 6,392 करोड़ रुपये की लागत से आवंटित किया गया था और इसकी वर्तमान प्रगति 30.7 प्रतिशत है. वित्तीय वर्ष 2022-23 में उत्तराखंड राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास पर लगभग 3,520 करोड़ रुपये का खर्च किया गया है.


दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का अधिकांश हिस्सा उत्तर प्रदेश में है. ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए यह दिल्ली से 12-लेन का हाइवे होगा और आगे बढ़ते हुए एक्सप्रेसवे को 6 लेन का कर दिया जाएगा. दिल्ली में 14 किलोमीटर सेक्शन और गाजियाबाद में 12 किलोमीटर सेक्शन में 12 लेन में होंगे .

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग