वरोह गांव में झगड़े में घायल युवक की हालत नाजुक, टांडा रैफर

 वरोह गांव में झगड़े में घायल युवक की हालत नाजुक, टांडा रैफर

घायल युवक की हालत नाजुक,

फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / 30 जुलाई पुलिस थाना नूरपुर के


अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लारथ के गांव बरोह मे स्टेट हाईवे राजा का तालाब - देहरा पर बरोह के पास अभय कुमार निवासी बरोह जो कि अपने काम से वापस अपने घर लौट रहा था पुलिस चौकी रैहन में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है कि अभय कुमार पर डंडों और चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया गया जिसमें अभय कुमार सुपुत्र हरवस लाल गांव वरोह को सिर तथा बाजू में गंभीर चोटें आई है, इस बात की सूचना जब अभय कुमार के परिवार वालों को मिली तो उन्होंने वहां पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से उसको इन हमलावरों के चुंगल से छुड़ाया l बीच-बचाव करते समय अभय कुमार के पिताजी हरबंस लाल को भी चोटें आयी l उसके बाद अभय कुमार का परिवार अभय कुमार को पुलिस चौकी रैहन में ले गया, तथा हमलावरों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई, पुलिस ने अभय कुमार की नाजुक हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल नूरपुर में उपचार के लिए भेज दिया, सिविल अस्पताल नूरपुर वालों ने अभय कुमार को मेडिकल कॉलेज टांडा में रेफर कर दिया जहां पर उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई ।

पुलिस रैहन चौकी प्रभारी संचित कालिया ने बताया कि पुलिस ने धारा 341,506,323, 34 आई पी सी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तथा जांच जारी है।

फतेहपुर, पंचायत लाडथ के गांव वरोह का अभय गंभीर रूप से घायल टांडा में उपचाराधीन,

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित