ऑनलाइन फ्रॉड में लगा 9.66 लाख का झटका, कहीं आप तो नहीं करते ये 9 गलतियाँ

 ऑनलाइन फ्रॉड में लगा 9.66 लाख का झटका, कहीं आप तो नहीं करते ये 9 गलतियाँ


ऑनलाइन फ्रॉड के मामले हर दिन सामने आ रहे हैं. हाल में ही एक शख्स से 9.66 लाख रुपये का फ्रॉड सामने आया है. मामला नागपुर का है, जहां पीड़ित से किसी ने बैंक कर्मचारी बनकर ऑनलाइन फ्रॉड किया है. सतीश दीक्षित को बैंक के नाम पर एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को एक प्राइवेट बैंक का कर्मचारी बताया. 


कॉलर ने बताया कि वे यूजर्स को साइबर फ्रॉड से बचाने का काम करता है. स्कैमर ने पीड़ित को अपनी बातों में फंसाकर उससे डेबिट कार्ड और बैंक डिटेल्स ले ली. आरोपी ने इसके बाद पीड़ित के अकाउंट से 9.66 लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं.


बैंकिंग फ्रॉड या ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़ा ये कोई पहला मामला नहीं है. हर दिन ऐसे कई मामले सामने आते हैं. सभी बैंक अपने यूजर्स को लगातार जागरूक कर रहे हैं. बैंक हमेशा किसी दूसरे शख्स से अपनी बैंकिंग डिटेल्स शेयर करने से मना करते हैं. ऑनलाइन बैंक सेफ है अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

1. कभी भी इंटरनेट बैंकिंग के लिए थर्ड पार्टी वेबसाइट्स का सहारा ना लें. बल्कि सीधे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या फिर आप बैंक का मोबाइल ऐप भी यूज कर सकते हैं

. हमेशा वेबसाइट का डोमेन नेम जरूर चेक करें. URL को अच्छी तरह से पढ़े और स्पेलिंग पर विशेष रूप से ध्यान दें. क्योंकि स्कैमर्स बैंक जैसे नाम की कई फेक वेबसाइट्स तक क्रिएट की होती है. 


3. ऐसे ईमेल या मैसेज का जवाब ना दें, जो आपसे पासवर्ड या पिन शेयर करने के लिए कहता है. ना तो पुलिस ना ही बैंक, कोई आपके पासवर्ड नहीं मांगता है. 


4. बैंकिंग सर्विसेस यूज करने लिए कभी भी साइबर कैफे या शेयर्ड पीसी का इस्तेमाल ना करें. 


5. हमेशा अपने पीसी को लेटेस्ट एंटी-वायरस और स्पाइवेयर सॉफ्टवेयर से अपडेट रखें. 


6. अपने सिस्टम पर फाइल एंड प्रिंटिंग शेयरिंग फीचर को डिसेबल रखें. 


7. जब भी पीसी को यूज ना कर रहे हों, तो उसे लॉग ऑफ कर दें. 


8. अपनी बैंकिंग आईडी और पासवर्ड को इंटरनेट ब्राउजर पर सेव ना करें. 


9. अपने बैंक अकाउंट की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री को समय-समय पर चेक करते रहें, जिससे आपको किसी भी असामान्य ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाए.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत