चंबा में दर्दनाक हादसा: खाना खाते समय अचेत हुआ युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

चंबा में दर्दनाक हादसा: खाना खाते समय अचेत हुआ युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

(चंबा जितेन्द्र खन्ना)

शहर के ओल्ड बस अडडे के समीप एक निजी होटल में खाना खाते वक्त अचानक तबीयत बिगडने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तरूण कुमार वासी गांव मिंडा के तौर पर की गई है। पुलिस ने शव का मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मौत की सही वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल पाएगा। पुलिस ने घटना की रपट रोजनामचे में डालकर विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार तरूण कुमार गुरूवार को अपने दोस्त संग निजी होटल में खाना खा रहा था। इसी दौरान अचानक तरूण कुमार अचेत हो गया। इस पर तुरंत तरूण कुमार को मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने तरूण कुमार को मृत घोषित करार दे दिया। घटना की सूचना पाते ही सिटी पुलिस चैकी से टीम ने मेडिकल कालेज पहंुचकर शव को अपने कब्जे में लेने के साथ ही परिजनों के ब्यान दर्ज किए। इस संदर्भ में फिलहाल बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

उधर, एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक की मौत की सही वजह का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की सही वजह का पता चल पाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,