किलोमीटर दूर शक्तिपीठ बन्नी माता मंदिर के पास की गई खड़ी गाड़ी की चारों और से तोड़फोड

 प्रदेश के चंबा जिला के मुख्यालय से करीब 65,किलोमीटर दूर शक्तिपीठ बन्नी माता मंदिर के पास की गई खड़ी गाड़ी की चारों और से तोड़फोड 


 नूरपुर : विनय महाजन /

                                   प्रदेश के चंबा जिला के मुख्यालय से करीब 65,किलोमीटर दूर शक्तिपीठ बन्नी माता मंदिर के पास की गई खड़ी गाड़ी की किन्हीं अज्ञात लोगों द्वारा चारों और से तोड़फोड़ तो की ही वहीं जब उन लोगों का इससे मन नहीं भरा तो उन शरारती तत्वों ने खड़ी बलेरो गाड़ी के चारों टायरों की हवा तक निकाल दी। क्षेत्र में चर्चा का विषय इस निंदनीय कार्य की हरेक ग्रामीण लोग भर्त्सना कर रहे है। आजकल समूचे प्रदेश में माता के चैत्र नवरात्रों की धूम मची हुई है, श्रद्धालु माता के दर्शनों को अपने घरों से सैकड़ों किलोमीटर दूर आ रहे है। पर कई किलोमीटर दूर से आए हुए श्रद्धालुओं की गाड़ियों की तोड़फोड़ करना एक मजाक बनाता जा रहा है। ऐसा ही एक मंजर चंबा जिले के अंतर्गत पड़ने वाले जनजातीय क्षेत्र भरमौर की शक्तिपीठ बन्नी माता मंदिर में देखने को मिला। नूरपुर से आए श्रद्धालु जोकि बन्नी माता के दर्शनों को आए थे, कुछ अज्ञात लोगों ने रात के अंधेरे ने उनकी बालेरा गाड़ी के शीशे तो तोड़े ही वहीं जब उनका इतना करने पर भी मन नहीं भरा तो उन लोगों ने उस गाड़ी के चारों पहियों के टायरों की हवा तक निकाल दीl हाल ही में तेज बारिश के बाद यह लोग रास्ता बंद होने पर रेस्टहाउस में ठहरे थे तो ऐसी बीच कुछ शरारती लोगों ने उनकी गाड़ी की हेड लाइट, और गाड़ी को खरोंचों के साथ चारों पहियों की हवा भी निकाल दी।इस हरकत को देखते हुए वहां के ग्रामीण ने इसका कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जिस किसी ने भी इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है उनके विरुद्ध कड़ी कारवाही की मांग की है। वहीं नूरपुर से आए गाड़ी के मालिक ने भी इस घिनौनी हरकत करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि अगर बाहर से आए सैलानियों के साथ इस तरह की बचकानी हरकत करेगा तो भला कौन लोग आपके क्षेत्र में आयेंगे। बरहाल गाड़ी की तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ इन लोगों ने शिकायत दर्ज करवा दी है। अब देखना होगा कि वह इस तरह की वारदात करने वाले लोग कब पुलिस की गिरफ्त में आते है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग