पार्किंग की सुविधा छिनने की कवायत से भड़के कारोबारी कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद को सौंपा ज्ञापन

 पार्किंग की सुविधा छिनने की कवायत से भड़के कारोबारी कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद को सौंपा ज्ञापन 


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश प्रदेश के ऐतिहासिक व्यापारी केंद्र व जंक्शन स्थल जसूर में बनाये जा रहे फ्लाईओवर के नीचे खाली स्थल को एनएचआई द्वारा इसे अन्य कार्य हेतू बनाये जाने की कवायद से स्थानीय व्यापारी वर्ग में आखिरकार आज आक्रोश फैल गया है। इस स्थल फ्लाईओवर के नीचे खाली जगह को पार्किंग बनाये रखने हेतु आज जसूर कस्बे के व्यापार मंडल के पदाधिकारीयो ने कार्यकारी प्रधान राजीव महाजन मार्किट वेलफेयर कमेटी के उपप्रधान राकेश भारती,व पंचायत प्रतिनिधि रवि नैय्यर व अनेक कारोबारियों के एक समूह ने आज कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज को एक ज्ञापन सौंपा।जिसमे कहा गया कि गत तीन साल से चल रहे कस्बे में फ्लाईओवर के चलते कस्बे में पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। ज्ञापन में कहा गया कि करीब पांच सो कारोबारी वर्ग, आसपास तैनात विभिन्न बैंकों के स्टाफ, होटल व्यवसायी तथा बाहर से आने वाले ग्राहकों की गाड़ियों के लिए जसूर कस्बे में कोई उचित पार्किंग व्यवस्था नहीं है। वही एनएचआई द्वारा फ्लाईओवर के नीचे स्थल को किसी अन्य कार्य हेतु कवर करने की कवायद से बाजार में आने वाले दूर दराज के लोगों को अपने वाहन खड़े करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।स्थानीय कारोबारियों ने कहा कि वैसे भी कछुआ चाल से चल रहे बाजार में फ्लाईओवर निर्माण से कस्बे में कारोबार प्रभावित है वही एनएचआई के इस बेतुके फैसले से कस्वे में कारोबार खत्म होने के कगार पर पहुँच जाएगा और फोरलेन कंपनी अपनी मन मर्जी से काम कर रही है ऐसा लगता है कि यहां पर सरकार नाम की कोई चीज नहीं हैl व्यापारियों ने सांसद से मांग की है कि बड़े कस्बो व शहरों की तर्ज पर एनएचआई को निर्देश देकर फ्लाईओवर के नीचे पिलरों के बीच खाली पड़ी जगह को केवल वाहनों की पार्किंग के लिए चिन्हित किया जाए, ताकि बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो सके और आम जनता को राहत मिल सके।इस सम्बंध में कांगड़ा चंबा लोक सभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि कस्बे में आधे पिल्लरों के नीचे पार्किंग स्थल बनाये जाने के बारे में एनएचआई के अधिकारियों से बात की जाएगी।इस संबंध में व्यापार मंडल जसूर के पदाधिकारियों ने सांसद से कस्बे में पड़े गड्डों को एनएचआई को निर्देश देकर जल्द भरने के बारे में उचित कदम उठाने की भी अपील की ताकि बाजार की व्यवस्था में सुधार हो सके और लोगों को हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग