पंजाब के गगन बने हिमाचल केसरी, सुंदरनगर के सिद्धार्थ राव रहे उप-विजेता

 पंजाब के गगन बने हिमाचल केसरी, सुंदरनगर के सिद्धार्थ राव रहे उप-विजेता

गोकुल बुटेल ने कुश्ती विजेताओं को किया सम्मानित


परम्परागत शोभा यात्रा के साथ सुंदरनगर का राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेला संपन्न

सुंदरनगर

सुंदरनगर का सात दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2026 परम्परागत शोभा यात्रा के साथ शनिवार को सम्पन्न हो गया।

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस) गोकुल बुटेल ने 22 मार्च से आरम्भ हुए इस मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और शोभा यात्रा में भाग लिया। समापन अवसर पर उनकी अगुवाई में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सुंदरनगर से नागौण स्टेडियम तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। उन्होंने नागौण स्टेडियम में आयोजित कुश्ती दंगल के समापन कार्यक्रम में भी भाग लेकर विजेताओं को पुरस्कृत किया।

गोकुल बुटेल ने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनता को बधाई देते हुए कहा कि राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेला न केवल हिमाचल, बल्कि पूरे उत्तर भारत का एक प्राचीन और ऐतिहासिक मेला है, जिसे परंपरागत रूप से उत्साह के साथ मनाया जाता रहा है। यह मेला हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक होने के साथ-साथ उत्तरी भारत के प्रमुख मेलों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि नलवाड़ मेला प्राचीन समय से ही पशुओं के क्रय-विक्रय के लिए प्रसिद्ध रहा है।

उन्होंने मेले की “नशा मुक्त सुंदरनगर” थीम की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है, इसलिए उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना अत्यंत आवश्यक है। युवाओं को शिक्षा, खेलकूद एवं सामाजिक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना हम सभी का दायित्व है, ताकि समाज के सामूहिक प्रयासों से नशा मुक्त वातावरण तैयार किया जा सके और एक स्वस्थ व सशक्त समाज का निर्माण हो सके।

उन्होंने कहा कि कुश्ती प्रतियोगिता में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि नई पीढ़ी हमारी प्राचीन परंपराओं को आगे बढ़ा रही है और खेलों के प्रति जागरूक है। युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वरोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। फोरलेन मार्ग के विकसित होने से पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे रोजगार के लिए खेती-बाड़ी को न छोड़ें, बल्कि आधुनिक तकनीकों को अपनाकर कृषि को समृद्ध बनाएं। कृषि एवं उद्यान विभाग से जानकारी लेकर किसान उन्नत किस्मों के फलदार पौधों की खेती कर आय बढ़ा सकते हैं।

इस अवसर पर उन्होंने कुश्ती कमेटी द्वारा नागौण स्टेडियम में सीढ़ियां बनाने की मांग को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

समापन समारोह में जिला मंडी कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा चंपा ठाकुर, एपीएमसी निदेशक मंडल के सदस्य निकुराम सैनी, मिल्क फेडरेशन निदेशक मंडल के सदस्य केवल शर्मा, प्रधान मंदिर कमेटी  मूल महूनाग रमेश कपूर, ब्रह्म दास चौहान, मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, डीएसपी भारत भूषण, कुश्ती कमेटी के अध्यक्ष एवं तहसीलदार अंकित शर्मा, डीएफओ राकेश कटोच, बीडीओ नियोन शर्मा, कुश्ती कमेटी के उपाध्यक्ष राम सिंह राव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


पंजाब के गगन ने जीता हिमाचल केसरी का खिताब

राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल केसरी का खिताब पंजाब के गगन ने अपने नाम किया, जबकि सुंदरनगर के सिद्धार्थ राव उप-विजेता रहे। विजेता और उप-विजेता को क्रमशः 51 हजार रुपये व गुर्ज तथा 41 हजार रुपये व बर्तन प्रदान कर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

हिमाचल कुमार अंडर-21 वर्ग में पधर के रजत विजेता रहे, जबकि ध्वाल सुंदरनगर के धीरज उप-विजेता रहे। इन्हें क्रमशः 25 हजार रुपये व गुर्ज तथा 21 हजार रुपये व बर्तन प्रदान किए गए।

सुकेत कुमार अंडर-17 प्रतियोगिता में सुंदरनगर के सौर्यवीर यादव विजेता रहे और पधर के दिवेश कुमार यादव उप-विजेता रहे। इन्हें क्रमशः 19 हजार रुपये व गुर्ज तथा 17 हजार रुपये व बर्तन देकर सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग