दादा ने पोते को मारी गोली, पोता गंभीर

 दादा ने पोते को मारी गोली, पोता गंभीर 


नेरचौक : अजय सूर्या /

 मंडी जिला के बल्ह उपमंडल के लोहारा गांव में एक सनकी दादा ने अपने ही पोते को गोली मार दी। पोता गंभीर रूप से घायल है जिसे पीजीआई में उपचार चल रहा है। दादा बहादुर सिंह सेवानिवृत सैनिक बताया जा रहा है और रोजाना शराब के नशीन रहकर आये दिन परिवार से किसी न किसी बहाने लड़ाई झगड़ा करता रहता है। रविवार के दिन भी वह शराब के नशे में था और पोते उमेश कुमार के साथ किसी बात को लेकर बहस करने लगा । तहस में आकर उसने पोते को गोली मार दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपित बहादुर सिंह अपनी लाइसेंसी बंदूक हमेशा अपने पास ही रखता था और गोली।मरने का डर दिखाता रहता था। पहले पोते के साथ बहस की पिता घर के सामने बने रसोई घर में चल गया। जैसे ही वह बाहर निकला दादा ने उसे गोलिया दी। गोली करीब से लगने पर वह गंभीर घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों द्वारा नेरचौक मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए ले जाया गया। बताया जा रहा है कि जैसे ही आसपास के लोगों गोली कांड का पता चला लोग एकत्रित हो गए। घायल उमेश को जल्द अस्पताल ले गए। वहीं आरोपित बहादुर सिंह की भी खूब धुनाई की जिस कारण वह भी घायल हो गया। अब दादा व पोता दोनों एम्स बिलासपुरों उपचाराधीन हैं। पुलिस ने मौका पर पहुंच कर कार्रवाई की है और साक्ष्य जुटाए। एसपी मंडी विनोद कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन