4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

काँगड़ा: हिमाचल प्रदेश: जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ काँगड़ा पुलिस ने एक बार फिर कड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। देर शाम काँगड़ा पुलिस की सीआईए (CIA) टीम को मिली पुख्ता गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र पुराने एनएच रोड, घटनालु (पठानकोट से शाहपुर मार्ग) पर विशेष गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को पूछताछ के लिए रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.48 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए टीम ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान 19 वर्षीय कर्तव्य पठानिया (Kartavya Pathania) के रूप में हुई है, जो कि गाँव एवं डाकघर दरगेला, तहसील शाहपुर, जिला काँगड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडी एंड पीएस अधिनियम (ND&PS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कानूनी तफ्तीश तेजी से जारी है।

फिलहाल, पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह नशा किसकी शह पर और कहाँ से लेकर आया था तथा इसे किसे बेचने जा रहा था। इस अवैध नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों और तस्करों की भी कड़ियां जोड़ी जा रही हैं, ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल बाकी लोगों को भी जल्द से जल्द बेनकाब किया जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत