भाजपा शहरी मंडल पालमपुर में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित, पालमपुर के विकास और एसआईआर को लेकर हुई चर्चा

 भाजपा शहरी मंडल पालमपुर में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित, पालमपुर के विकास और एसआईआर को लेकर हुई चर्चा


पालमपुर



पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा शहरी मंडल पालमपुर द्वारा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ सतीश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि भाजपा हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।


बैठक के दौरान प्रदेश संयोजक डॉ सतीश शर्मा ने बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की भूमिका, संगठनात्मक कार्यों तथा समाज में प्रबुद्ध वर्ग के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित सदस्यों के साथ संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए वोट चोरी से जुड़े आरोपों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना तथा मतदाता सूची का पारदर्शी और त्रुटिरहित होना आवश्यक है। बैठक में उपस्थित लोगों ने एसआईआर की मांग का समर्थन किया।


भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता ने पालमपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नगर निगम का गठन जिस उद्देश्य से किया गया था, कांग्रेस सरकार और कांग्रेस समर्थित नगर निगम के कार्यकाल में पालमपुर उस उद्देश्य की पूर्ति की दिशा में आगे बढ़ने के बजाय पीछे चला गया है। 


कपूर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए उपलब्ध करवाए गए धन का उचित उपयोग नहीं हो पाया और सरकारी धन के उपयोग को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं। 


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार और नगर निगम के नेतृत्व में पालमपुर शहर की विकास संभावनाओं का सही उपयोग नहीं हो पाया, जिसके कारण शहर को अपेक्षित विकास नहीं मिल सका।


 कपूर ने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर पालमपुर के विकास को नई गति देने और शहर को योजनाबद्ध तरीके से विकसित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा विकास, पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पालमपुर को विकास के नए आयामों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।


बैठक में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान पालमपुर क्षेत्र में विकास कार्यों की स्थिति और स्थानीय समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया।


बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, आम जनता के साथ निरंतर संवाद स्थापित करने तथा आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और संगठन के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


बैठक का मुख्य उद्देश्य बुद्धिजीवी वर्ग के साथ संवाद स्थापित करना, स्थानीय समस्याओं पर विचार-विमर्श करना तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।


इस अवसर पर बुधिजीवि प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक अजय शर्मा, जिला संयोजक डॉ सुमन सच्चर, जिला सह संयोजक डॉ सुरेश शर्मा, मंडल संयोजक विजय शर्मा, सहित डॉ आर.एस चंदेल, डॉ सुजीत सरोच,  रिटायर्ड एक्स.ई.एन. अजय शर्मा, कैप्टन श्याम लाल, रिटायर्ड अधीक्षण अभियंता बी.आर राणा ने भी इस अवसर पर पालमपुर को विकसित बनाने के लिए अपने बहुमुल्य सुझाव दिए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा