डमटाल में विवाहिता की मृत्यु के मामले में पुलिस ने माता के बयानों के आधार पर मामला किया दर्ज

डमटाल में विवाहिता की मृत्यु के मामले में पुलिस ने माता के बयानों के आधार पर मामला किया दर्ज 

दिनांक 04.10.2026 को थाना डमटाल में ओम प्रकाश निवासी डमटाल द्वारा सूचना दी गई कि उसकी बेटी सिमरन, जिसकी शादी लगभग 06 माह पूर्व हुई थी, दिनांक 03.10.2026 की शाम अपने मायके डमटाल आई थी। दिनांक 04.10.2026 को सिमरन की संदेहास्पद परिस्थितियों में मृत्यु की घटना सामने आई।

सूचना प्राप्त होते ही थाना डमटाल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक साक्ष्यों को सुरक्षित करने की कार्रवाई की गई। सिमरन को तत्काल उपचार हेतु सिविल अस्पताल इंदौरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से संबंधित भौतिक साक्ष्यों के संकलन हेतु DFU नूरपुर की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एवं सैंपल एकत्रित किए।

मृतका के पिता ओम प्रकाश के बयान नियमानुसार कलमबद्ध किए गए। इसके पश्चात पुलिस द्वारा घटना की परिस्थितियों की तस्दीक की गई तथा मृतका की माता मधु के बयान भी दर्ज किए गए। मृतका की माता के बयानों में सामने आए तथ्यों के आधार पर थाना डमटाल में BNS की धारा 80(2), 108 एवं 3(5) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसमें मृतका के पति, सास, ससुर एवं ननद को आरोपी बनाया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मेरे द्वारा घटनास्थल का दौरा कर मौके का निरीक्षण किया गया तथा जांच में जुटे पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा मामले की निष्पक्ष एवं नियमानुसार जांच की जा रही है। जांच के दौरान प्राप्त होने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

पुलिस जिला नूरपुर

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त