गगन इन्दौरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति वर्ग के उपाध्यक्ष, रिवालसर में खुशी की लहर

 गगन इन्दौरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति वर्ग के उपाध्यक्ष, रिवालसर में खुशी की लहर


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार

रिवालसर : अजय सूर्या /

 रिवालसर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गगन इन्दौरिया को जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति वर्ग का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र के वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उनकी नियुक्ति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया।

इस अवसर पर पवन गुप्ता, योगराज शर्मा, अनिल गुप्ता, लाभ सिंह, अनीता गुप्ता, यशपाल सोनी और कर्म सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गगन इन्दौरिया को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी तथा एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया का आभार व्यक्त किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि गगन इन्दौरिया एक युवा एवं कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि गगन इन्दौरिया नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की समस्याओं और मुद्दों को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाएंगे।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय एवं सक्रियता बढ़ेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महाजन बिना किसी के शिमला में नूरपुर के हक़ की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं

आईटीआई नूरपुर के सौजन्य से 24 अक्टूबर निक्ष्य दिवस के उपलक्ष में आज

बागनी में पौधारोपण एवं निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम आयोजित