इन राशियों के जातकों के गृह कलह के बड़े संकेत व व्यापार की स्थिति अच्छी

 इन राशियों के जातकों के गृह कलह के बड़े संकेत व व्यापार की स्थिति अच्छी 

मेष राशि:

आय के मार्ग प्रभावित होंगे। मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू-मैं-मैं की स्थिति दिख रही है। विद्यार्थियों के लिए सामंजस्य की स्थिति रहेगी। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। 

वृष राशि:

व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन राजनीतिक लाभ होगा। सरकारी तंत्र से अप्रत्याशित कुछ पॉज़िटिव भी होगा, नेगेटिव भी होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी आपका लगभग ठीक रहेगा। 

मिथुन राशि:

अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है, थोड़ा बचिए। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार अच्छा रहेगा। 

कर्क राशि:

परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम-संतान की स्थिति अत्यधिक अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। 

सिंह राशि:

जीवन साथी का स्वास्थ्य और साथ दोनों नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार लगभग ठीक है।  

कन्या राशि:

स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। शत्रु पराजित होंगे। डिस्टर्बेंस बना रहेगा। उदर रोग से परेशान रहेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापार अच्छा है। 

तुला राशि:

मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं की स्थिति बनी रहेगी। व्यापारिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय अभी मत लीजिएगा क्योंकि नकारात्मक ऊर्जा का मानसिक रूप से संचार होगा। व्यापार अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य भी करीब-करीब ठीक है। 

वृश्चिक राशि:

घरेलू सुख बाधित रहेगा। गृह कलह के बड़े संकेत हैं। स्वास्थ्य थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है, सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। 

धनु राशि:

नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार मध्यम रहेगा। 

मकर राशि:

धन हानि के संकेत हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। निवेश अभी मत करिएगा। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। 

कुंभ राशि:

नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। फिर भी प्रेम-संतान का साथ और व्यापार आपके मन को ठीक करेगा। 

मीन राशि:

प्रेम में दूरी, संतान को लेकर मन चिंतित, पार्टनरशिप में प्रॉब्लम, अनाप-शनाप खर्चे, सरदर्द, नेत्र पीड़ा, डिस्टर्बिंग समय रहेगा। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित

बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा से गूँजा मेहला, 394 प्रतिभागियों ने लिया भाग