सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

 सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

Fatehpur Baljeet Thakur


29 वर्षीय राकेश उर्फ अज्जू की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत, पिता का चार साल पहले हो चुका था निधन; क्षेत्र में शोक की लहर

फतेहपुर। उपमंडल फतेहपुर क़ी पंचायत सुनेट के गांव सुनेट के 29 वर्षीय युवक राकेश उर्फ अज्जू पुत्र रघुबीर सिंह की हरियाणा में सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। युवक की असामयिक मौत की खबर जैसे ही सुनेट और आसपास के क्षेत्र में पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकेश उर्फ अज्जू हरियाणा के एक शहर के नामी होटल में नौकरी करता था। उसने होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा करने के बाद परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से नौकरी शुरू की थी। वह मेहनत करके अपने परिवार का सहारा बनने में जुटा हुआ था।

लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। करीब चार वर्ष पहले राकेश के पिता का निधन हो गया था। इसके बाद राकेश ही अपनी विधवा मां का इकलौता सहारा था। अब जवान बेटे की मौत से मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस बेटे से परिवार को उम्मीदें थीं, उसके अचानक दुनिया से चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

इस दुखद घटना की जानकारी पंचायत प्रधान सुनीता ठाकुर ने दी। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन और रिश्तेदार घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। क्षेत्र में युवक का अंतिम संस्कार बुधवार को होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

राकेश की असामयिक मौत पर जिला परिषद सदस्य रघुवीर पठानिया, बीडीसी सदस्य शिव सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य हरपाल सिंह छोटू, समाजसेवी हेमराज सहित अन्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल