राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में CSCA का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

 राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में CSCA का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

प्रियानी शर्मा अध्यक्ष, तृप्ता देवी उपाध्यक्ष और नीतिश कुमार बने सचिव


रिवालसर : अजय सूर्या /

राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय छात्र संघ (CSCA) का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक, छात्र संघ सलाहकार समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

छात्र संघ सलाहकार समिति की संयोजक प्रो. अंजलि परमार ने बताया कि केंद्रीय छात्र संघ की कार्यकारिणी का गठन विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक प्रदर्शन और मेरिट के आधार पर किया गया है। इसमें विभिन्न कक्षाओं के प्रतिनिधियों के साथ खेलकूद, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य क्लबों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।

समारोह के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला। कार्यकारिणी में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रियानी शर्मा को अध्यक्ष, बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा तृप्ता देवी को उपाध्यक्ष, बीए द्वितीय वर्ष के छात्र नीतिश कुमार को सचिव तथा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी महाविद्यालय के विकास, शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।

समारोह को सफल बनाने में छात्र संघ सलाहकार समिति के सदस्य प्रो. मेहर चंद, प्रो. महेंद्र सिंह और प्रो. सूरजमणि सहित प्रो. यश पाल, डॉ. कुलदीप कुमार और प्रो. रमणीक शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर गैर-शिक्षक वर्ग से सह-पुस्तकालयाध्यक्ष खेम चंद, लिपिक रोहित ठाकुर और महाविद्यालय के अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

6 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिंजग्रा पंचायत बनी 60 दिवसीय नशामुक्ति अभियान की 8वीं कड़ी