जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर

 जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित  : नरदेव सिंह कंवर


नाहन, 6 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से जिला सिरमौर में पंजीकृत कामगारों और उनके परिवारों को बोर्ड द्वारा संचालित 14 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर रामपुर के नोगली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश के 1471 पंजीकृत कामगारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 5,78,81,725 रुपये की राशि वितरित की।
जिला सिरमौर में विभिन्न योजनाओं के तहत 131 लाभार्थियों को 45,15,100 रुपये की राशि वितरित की गई। इनमें शिक्षण छात्रवृत्ति सहायता योजना के तहत 118 लाभार्थियों को 38,24,100 रुपये, विवाह सहायता योजना के तहत 3 लाभार्थियों को 1,53,000 रुपये, मुख्यमंत्री विधवा/दिव्यांग/निराश्रित महिला आवास योजना के तहत 2 लाभार्थियों को 2 लाख रुपये, मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 लाभार्थियों को 2,03,000 रुपये तथा मातृत्व/पितृत्व सहायता योजना के तहत 5 लाभार्थियों को 1,35,000 रुपये की राशि प्रदान की गई।
हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि 18 से 60 वर्ष की आयु के ऐसे कामगार, जिन्होंने पिछले पूरे वर्ष में कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य किया है, श्रम कार्यालय में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशानुसार बोर्ड द्वारा संचालित 14 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र कामगार तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पात्र कामगारों की ई-केवाईसी और वेरिफिकेशन का कार्य भी किया जा रहा है। जिन कामगारों की ई-केवाईसी नहीं हुई है, वे अपना आधार कार्ड, बोर्ड का पहचान पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर श्रम कार्यालय में निःशुल्क ई-केवाईसी करवा सकते हैं और बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया