कुल्लू के उरटू (निरमंड) में पहुंचा सूचना एवं जन संपर्क विभाग
कुल्लू के उरटू (निरमंड) में पहुंचा सूचना एवं जन संपर्क विभाग कुल्लू (निरमंड): कुल्लू जिला में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के विशेष प्रचार अभियान के चलते आज सहारा कला जत्था बंजार का तीसरे दिन का पहला कार्यक्रम खंड निरमंड के ग्राम पंचायत राहणैं के उरटू गाँव में किया गया I कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत राहणैं के प्रधान श्री तेजस्वी जी, वार्ड मेंबर श्री मति चंद्रकला जी, ग्राम पंचायत सचिव अमर सिंह, स्थानीय महिलामंडल, स्वयं सहायता समूह, अन्य महिलाओं और युवाओं ने भरपूर भाग लिया और हिमाचल प्रदेश की चलाई जा रही जन एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जाना Iनोर पंचायत के शलाट व रठोह गाँव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं बारे जानकारी दी गई। इस दौरान सहारा कला जत्था बन्जार, कुल्लू के कलाकारों ने गीत, संगीत तथा नुकड़ नाटक द्वारा लोगों को विशेषकर अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, व अल्पसंख्यक समुदाय के किये सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने 75950 नए सामाजि...