ऊना: पेट्रोल पंप पर ₹50 के लिए युवक की बेरहमी से पिटाई, 3 के खिलाफ मामला दर्ज
ऊना: पेट्रोल पंप पर ₹50 के लिए युवक की बेरहमी से पिटाई, 3 के खिलाफ मामला दर्ज हरोली (ऊना) हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के तहत आते हरोली क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक पेट्रोल पंप पर महज 50 रुपये के भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद पंप कर्मचारियों और अन्य युवकों ने एक युवक की डंडों और मुक्कों से बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, टाहलीवाल (वार्ड नंबर-2) निवासी यूसुफ शुक्रवार देर शाम बाथड़ी से वापस लौट रहा था। रास्ते में एक पेट्रोल पंप पर उसने अपनी बाइक में 50 रुपये का पेट्रोल डलवाया। जब उसने ऑनलाइन पेमेंट करने की कोशिश की, तो अचानक उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। पीड़ित का आरोप है कि उसने कर्मचारियों से मोबाइल चार्ज करने की गुहार लगाई ताकि वह गूगल पे (Google Pay) के जरिए भुगतान कर सके। लेकिन इतनी सी बात पर पंप कर्मी भड़क गए और युवक को जबरन एक कमरे में ले जाकर उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडि...