आवासीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन योग करवाया गया

 आवासीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन योग करवाया गया


नेहरू युवा केन्द्र ऊना द्वारा तीन दिवसीय आवासीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रशिक्षओं को योग करवाया गया। उपिनिदेशक एनवाईके डॉ लाल सिंह ने संरचनात्मक ढांचे और युवाओं के सशक्तिकरण हेतु संचालित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की। इसके अलावा कार्यक्रम में सामाजिक सेवा, खेल एवं सांस्कृतिक, शिक्षा,ं स्वास्थ्य व युवा विकास विषयों पर भी चर्चा की गई। 

सिविल हॉस्पिटल बंगाणा के चिकित्सा अधिकारी चेतन मोदगिल द्वारा युवाओं से नशा निवारण तथा सन्तुलित आहार के बारे में विचार सांझा किए और युवाओं से अनुरोध किया कि वे नशे से दूर रहें। जिला उद्योग केंद्र ऊना से अंकित ने मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, प्रधानमंत्री रोजकर सृजन कार्यक्रम आदि योजनाओं के बारे अवगत करवाया गया। 

इस मौके पर जिला नोडल अधिकारी एनएसएस लिली ठाकुर, युवा स्वयंसेवी अक्षय शर्मा, ऋषभ चैधरी, ब्लॉक समिति सदस्य जोगिंदर देव आर्या, सुनील दत्त, अंतराष्ट्रीय रजत पदक विजेता एथलीट अश्विन कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन