पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर की आत्महत्या,अभी दो दिन पहले हुई थी शादी

पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर की आत्महत्या,अभी दो दिन पहले हुई थी शादी 


रिसेप्शन के लिए दोनों अपने कमरे में हो रहे थे तब दूल्हे की मां ने दुल्हन की चीख सुनी और वहां पहुंची। कमरा अंदर से बंद था, जब परिवार के सदस्यों ने खिड़की से झांककर देखा तो दोनों कमरे में खून से लथपथ पड़े थे। पांव तले सभी की खिसकी जमीन

 पुलिस के मुताबिक टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बृजनगर स्थित एक मकान से असलम (24) और उसकी पत्नी कहकशा बानो (22) के शव बरामद किए जिन पर चाकू से वार के निशान थे। उन्होंने बताया कि असलम और कहकशा बानो की रविवार को शादी हुई थी और मंगलवार की रात उनकी शादी का रिसेप्शन रखा गया था।

जब दोनों अपने कमरे के भीतर समारोह के लिए तैयार हो रहे थे तब दूल्हे की मां ने दुल्हन की चीख सुनी और वहां पहुंची। कमरा अंदर से बंद था, जब परिवार के सदस्यों ने खिड़की से झांककर देखा तो दोनों कमरे में खून से लथपथ पड़े थे। पुलिस को आशंका है कि किसी बात को लेकर दंपति के बीच कहासुनी हुई और पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।


दोनों ने कमरा अंदर से बंद किया था और चीखने की आवाज के बाद दोनों मृत मिले। घटना कैसे घटी इसकी जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि लड़की के सीने पर बड़ा घाव है। उसकी बांह भी काटने की कोशिश की गई है। असलम की गर्दन पर चाकू से वार है और उसके जांघ पर भी। सोचने वाली बात है कि ऐसी भी क्या बात हुई कि पति ने 15 बार चाकू गोद कर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पड़ोस वालों की मनें तो असलम शादी के बाद से ही जीब हरकतें कर रहा था। बहकी-बहकी बातें कर रहा था। 

उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं लग रही थी। उसके ब्लड प्रेशर की दवाएं लेने की बात भी सामने आई है। खबर है कि असलम के पिता उसकी शादी कहीं और कराना चाहते थे। मगर बेटे की जिद की वजह से उसका निकाह कहकशां से ही कराया गया।पुलिस अंदेशा लगा रही है कि पहले असलम ने पत्नी पर वार किया होगा। इसके बाद बीच बचाव में कहकशां ने भी असलम को चाकू मारा होगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम