स्कूली बच्चों को नशे पर किया जागरूक,पुलिस विभाग के मुख्य आरक्षी देवेंदर सिंह ने

 नशा वो घातक चीज है जो घर व समाज को बर्वाद कर देता है।

स्कूली बच्चों को नशे पर किया जागरूक,पुलिस विभाग के मुख्य आरक्षी देवेंदर सिंह ने


फतेहपुर :वलजीत ठाकुर 

उपमंडल फतेहपुर के अंतगत पंचायत लोहारा के लिटिल एंजेलस  मॉडल हाई स्कूल लोहारा स्थित घोली में पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को स्कूली बच्चों को नशे के प्रति जागरूक किया । पुलिस विभाग की ओर से आए मुख्य आरक्षी देवेंदर सिंह ने बच्चों को बताया की ड्रग पैड़लर कैसे बच्चों व समाज के युवाओं को अपने चंगुल में फसा कर नशे को समाज में फैला रहे हैँ उन्होंने बताया की कभी भी अनजान व्यक्ति से अपने संबंध ना बनाएं व कोई भी चीज उनसे ना लें । उन्होंने बताया की अगर कोई भी ऐसा व्यक्ति अगर आपके सम्पर्क में आता है तो उसकी जानकारी अपने माता पिता,अध्यापकों व पुलिस को सूचित जरूर करें ताकि हम समाज में नशा फैलाने बालों पर अंकुश लगा सकें व समाज को एक सुदृढ़ समाज बना सकें।वहीं मुख्य आरक्षी देवेंदर सिंह ने बताया की बच्चों को अक्सर वाहन चलाते देखा गया है जो की गलत है व इससे दर्घटनाएं होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैँ। उन्होंने बताया की पिछले कुछ सालों से सड़क दुर्घटनाएं बहुत बढ़ रही हैँ इसके पीछे नशा करके गाड़ियाँ चलाना व बच्चों द्वारा गाड़ियों को चलाना है। उन्होंने बताया की ज्यादातर युवा बिना हेलमेंट के वाहन चलातें हैँ इससे दुर्घटना होने पर ज्यादा तर बच्चे अपने जीवनलीला खत्म हो जाती है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच