जल शक्ति विभाग में नियुक्त मल्टी पर्पस वर्कर्स ने एस डी एम फतेहपुर के माध्यम से सरकार को भेजा ज्ञापन

जल शक्ति विभाग में नियुक्त मल्टी पर्पस वर्कर्स ने एस डी एम फतेहपुर के माध्यम से सरकार को भेजा ज्ञापन


 फतेहपुर : वलजीत ठाकुर / जल शक्ति विभाग में नियुक्त मल्टी पर्पस वर्कर्स की मांगो को बजट सत्र मार्च 2023 मे रखने के लिए प्रार्थना पत्र एस डी एम फतेहपुर को दिया गया । जिसमें मल्टी पर्पज वर्कर के दवू निवेदन किया गया है कि हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग में पैरा नीति के तहत साल 2020 व साल 2021 में मल्टी पर्पस वर्कर जल शक्ति विभाग द्वारा नियुक्त किये गये थे । पैरा नीति के तहत हम मल्टी पर्पस वर्कर्स की तैनाती / नियुक्ति 6 घंटे के लिए हुई थी, जबकि विभाग द्वारा, हम मल्टी पर्पस वर्कर्स से 8 से 10 घण्टे बिना किसी अवकाश के काम लिया जा रहा है । जिसके लिए इन्हें मात्र 3900 रुपए प्रति माह शुल्क दिया जा रहा है, जिससे वर्करों के परिवार का जीवन बसर / पालन पोषण करना इस महंगाई के दौर में बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया है वर्करों ने एस डी एम महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह (सुक्खू जी से अपील की है कि इस मार्च 2023 के होने वाले बजट सत्र मे हम मल्टी पर्पस वर्कर्स को भी और विभागों के कर्मचारियों की तरह मासिक वेतन दिया जाए ताकि हम मल्टी पर्पस वर्कर अपने अपने परिवार का जीवन बसर / पालन पोषण सही से कर सकें। महोदय से निवेदन है कि हम मल्टी पर्पस वर्कर को भी जल्द से जल्द विभाग मे नियमित करने के लिए प्रावधान किया जाये। इस ज्ञापन सामारोह में मुख्य तौर पर शामिल वर्कर में रजनीश चौधरी, शाहिल मल्होत्रा, नवीन, अंकुश शर्मा, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक