अग्नीपथ योजना में बड़ा बदलाव,अब आईटीआई-पॉलिटेक्निक पास आउट भी आवेदन कर सकेंगे

 अग्निपथ योजना में अब आईटीआई-पॉलिटेक्निक पास आउट भी आवेदन कर सकेंगे

 


केन्द्र सरकार ने अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए योग्यता मानदंडों को बढ़ा दिया है. नए ऐलान के अनुसार अब इस योजना में प्री स्किल्ड युवा भी हिस्सा ले सकेंगे. खास बात यह है कि अग्निपथ योजना में अब आईटीआई-पॉलिटेक्निक पास आउट भी आवेदन कर सकेंगे. हालांकि इस तरह के आवेदन केवल टेक्निकल ब्रांच में ही होंगे. सरकार की इस पहल से उन प्री स्किल्ड युवाओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा जो अपने आप को पहले वंचित मानकर चल रहे थे. इसका लाभ यह होगा कि योजना में अब ज्यादा से ज्यादा लोग प्रतिभाग कर सकेंगे।

अग्निपथ योजना में 16 फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हुए हैं. ये रजिस्ट्रेशन इंडियन आर्मी में अग्निवीरों की भर्ती के लिए हैं. इच्छुक अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी 2023-24 के लिए ऑफिशयल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2023 निर्धारित की गई है, जबकि सलेक्शन प्रोसेस 17 अप्रैल 2023 को शुरू किया जाएगा.


16 फरवरी को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 


अग्निवीर(General Duty) (All Arms) के लिए कक्षा 10वीं पास

अग्निवीर (Technical) (All Arms) के लिए 12वीं पास

अग्निवीर क्‍लर्क (Store Keeper)पदों के लिए मिनिमम 60 % के साथ 12वीं

अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों के लिए 8वीं-10वीं पास उम्‍मीदवार आवेदन

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक