एंट्रीक्रप्शन ब्यूरो चंबा की टीम ने नायब तहसीलदार को आठ हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा

एंट्रीक्रप्शन ब्यूरो चंबा की टीम ने नायब तहसीलदार को आठ हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा


चंबा: जितेंद्र खन्ना /  स्टेट विजिलेंस एवं एंट्रीक्रप्शन ब्यूरो चंबा की टीम ने मंगलवार को उपतहसील पुखरी के नायब तहसीलदार को आठ हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया ।

नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपी को पुलिस रिमांड हेतु बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार काहलो गांव के भगत सिंह ने विजिलेंस विभाग के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि उपतहसील कार्यालय पुखरी में कार्यरत नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार जमीन का इंतकाल करने के एवज में आठ हजार रूपए की रिश्वत मांग रहा है। भगत सिंह का कहना था कि वह इंतकाल करवाने को लेकर कई बार नायब तहसीलदार से संपर्क कर चुका है। मगर वह वेबजह इंतकाल की प्रक्रिया को लटका रहा है।

विजिलेंस विभाग के एएसपी अभिमन्यु वर्मा की अगुवाई में टीम ने भगत सिंह की शिकायत के बाद सुनियोजित तरीके से जाल बिछाते हुए मंगलवार को नायब तहसीलदार को अपने आवास की ओर जाते हुए रास्ते में आठ हजार रूपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उधर, एएसपी विजिलेंस चंबा अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होनें  बताया कि आरोपी नायब तहसीलदार को गिरफतार कर पूछताछ की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक