एम.आर.पी. से अधिक दाम वसूलने वालों पर कसा शिकंजा, औचक निरीक्षण में काटे दुकानदारों के चालान

 एम.आर.पी. से अधिक दाम वसूलने वालों पर कसा शिकंजा, औचक निरीक्षण में काटे दुकानदारों के चालान 

चम्बा : जितेंद्र खन्ना / मुख्य बाजार चम्बा में खाद्य उत्पादों के अधिक दाम वसूलने वालों पर शिकंजा कसते हुए विधिक माप विज्ञान कार्यालय चम्बा की टीम ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। सहायक नियंत्रक विजयेंद्र नरयाल की अगुवाई में टीम ने विभिन्न दुकानों में दबिश दी। इस दौरान दूध, ब्रैड, बिस्किट, नमकीन आदि पर अंकित मूल्यों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही दुकानदारों को हरेक उत्पाद पर एम आर पी अनिवार्य रूप से अंकित करने के आदेश भी दिए। इस कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों के चालान भी किए गए। विजयेंद्र नरयाल ने कहा कि विभाग की ओर से समय- समय पर ऐसे औचक निरीक्षण किए जाते हैं ताकि अधिक मुनाफे के चक्कर में दुकानदार लोगों को चूना न लगा सकें। उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि यदि कोई दुकानदार एम आर पी से अधिक दाम वसूलता है तो तुरंत विभाग को सूचित करें। विभाग की ओर से दोषी दुकानदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक