युवाओं को अग्निवीर योजना के प्रति किया जागरूक ए.आर.ओ. पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनीष शर्मा ने

युवाओं को अग्निवीर योजना के प्रति किया जागरूक ए.आर.ओ. पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनीष शर्मा ने


चंबा:जितेन्द्र खन्ना / राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चम्बा में सोमवार को एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षुओं को अग्निवीर योजना को लेकर जागरुक करना रहा। इस दौरान ए.आर.ओ. पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनीष शर्मा ने प्रशिक्षुओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्हें अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न मापदंडों के बारे में भी बताया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को अग्निवीर योजना के तहत अंकों में विशेष छूट का प्रावधान है। अग्निवीर भर्ती में आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को 30 से लेकर 50 बोनस अंक दिए जाएंगे।



 जो भी आईटीआई उत्तीर्ण करने के बाद भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते हैं, वो अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हो सकते हैं। इस दौरान उन्होंने भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अन्य युवाओं को भी भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित करने को भी कहा। इस दौरान आईटीआई प्रधानाचार्य विपन शर्मा ने भी प्रशिक्षुओं को जागरुक किया। इस दौरान प्रशिक्षुओं में पैम्पलेट्स भी वितरित किए गए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर