शांता कुमार बोले मनीष सिसोदिया साफ छवि वाले नेता

शांता कुमार बोले मनीष सिसोदिया साफ छवि वाले नेता

पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ BJP नेता शांता कुमार ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मनीष सिसोदिया को साफ छवि का नेता करार दिया है। कहा कि AAP पार्टी ने 5 साल काम कर दिल्ली में फिर से सरकार बनाई है। केंद्र में BJP सरकार के नीचे रहते हुए भी AAP ने भाजपा को बुरी तरह परास्त किया है।मनीष साफ छवि वाले नेता हैं। परंतु आज वो जेल मे बंद हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। कहा कि CBI ने बिना किसी अपराध के उनको जेल में डाला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने बेहतर काम किया है। कहा कि भ्रष्टाचार की जड़ें बहुत बड़ी हो गई हैं। सदाचार से चलने वाली हर गाड़ी भ्रष्टाचार के स्टेशन में पहुंच रही है। 

CBI ने मनीष के घर में भी तलाशी ली, लेकिन उसको वहां से कोई सबूत नहीं मिला। उन्होंने बैंक के लॉकर भी चेक किए, लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिला, वह एक साफ छवि वाले नेता हैं।उन्होंने कहा कि उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने शराब के लिए ऐसी नीति बनाई है, जिससे व्यापारियों को लाभ मिला है। इससे यही पता चलता है कि वो एक साफ छवि वाले नेता हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी आज भारत वहां पहुंचा है, जहां हमारा लोकतंत्र काले धन और झूठ से शुरू होता है। चुनाव पर खर्च होने वाला करोड़ों अरबों का धन काला धन है। बड़े-बड़े लोग पार्टी को धन देते हैं। सरकार की मदद से भ्रष्टाचार द्वारा अपना पैसा पूरा करते हैं।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस