रैस्ट हाऊस फतेहपुर में लगाया गया ब्लड डोनेशन कैम्प ,93 यूनिट हुई एकत्रित

 रैस्ट हाऊस फतेहपुर में लगाया गया ब्लड डोनेशन कैम्प ,93 यूनिट हुई एकत्रित 


फतेहपुर :वलजीत ठाकुर 

रैस्ट हाऊस फतेहपुर में गुरुबार को प्रैस क्लब फतेहपुर द्वारा पुलबामा शहीदों की याद में रक्तदान शिबिर का आयोजन किया गया ।

जिसमे ब्लड बैंक टांडा मैडीकल कॉलेज की टीम ने 93 यूनिट रक्त इकट्ठा किया ।

इस दौरान क्षेत्र के युबाओं ने बढचढ़ कर हिस्सा लिया तो वहीं भिन्न -भिन्न बिभागों के अधिकारियों ब कर्मचारियों ने भी रक्तदान दिया ।

जिनमे बिशेष तौर पर एक्सईएन जलशक्ति बिभाग ,एसडीओ बिधुत बिभाग उपमण्डल रैहन ज्योतिर्मय उपाध्याय ,कार्यकारी थाना प्रभारी फतेहपुर अरुण कुमार शर्मा ,रिटायर्ड नायब तहसीलदार प्रेम शर्मा ,पटबारी सुभाष सिंह राणा ,चेयरमैन राजपूत सभा फतेहपुर राघब पठानिया ,इंडियन आईडल अनुज शर्मा ,बीडीसी हरपाल सिंह ,राजीब सिंह ,तम्मना धीमान ,सहित प्रेस क्लब फतेहपुर की लगभग पूरी टीम ने रक्तदान किया ।

वहीं इस दौरान जानकारी देते हुए ब्लड बैंक टांडा से पहुंचे डॉक्टर बिकास ने बताया आज का कैम्प पूरी तरह से सफल रहा ।

बताया कैम्प दौरान 103 डोनर रजिस्टर हुए लेकिन डॉक्टरी प्रशिक्षण में दस डोनर फिट नही हो पाए ।

जिसके चलते 93 डोनर ने ब्लड डोनेट किया ।

उन्होंने कहा टांडा मैडीकल कॉलेज एक रेफरल अस्पताल है । इसलिए बहां पर 24 घण्टे ब्लड की जरूरत रहती ।

कहा प्रेस क्लब फतेहपुर द्बारा सराहनीय कार्य किया गया है ।

उन्होंने अन्य संगठनों से भी अपील की है कि बो भी समय -समय पर ब्लड डोनेशन कैम्पो का आयोजन करते हुए जरूरत अनुसार ब्लड मुहैया करबाकर अनजान लोगों को जरूरत के समय ब्लड उपलब्ध करबाकर जीबनदान देकर पुण्य कमाएं ।

वहीं प्रेस क्लब फतेहपुर ने भी ब्लड बैंक की टीम के साथ -साथ ब्लड डोनेट करने आये डोनर का भी आभार जताया है ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को