ज्वाली भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में जमकर हुआ हंगामा,मंडल कार्यकारी अध्यक्ष बने दिनेश निखिल

ज्वाली भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में जमकर हुआ हंगामा 


भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने पार्टी के साथ भीतरघात किया जिस कारण से बैठक में नहीं बैठने दिया जाएगा।

भाजपा की नीतियों और कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के बारे में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रदीप शर्मा ने पढ़कर सुनाया। जिसका अनुमोदन संजय उपाध्याय और धीरज अत्री ने किया। वहीं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने एकमत से कहा कि पार्टी सभी भीतरघातियों शीघ्र पार्टी से निकाला जाए। कार्यकर्ताओं ने बताया कि भीतरघातियों की एक कॉपी प्रदेश अध्यक्ष को भी भेज दी गई है और कहा गया है कि जब तक भीतरघातियों को पार्टी से नहीं निकाला तब तक उन्हें बैठक में नहीं बैठने दिया जाएगा।

आपको बता दें कि ज्वाली भाजपा मंडल की कार्यकारिणी बैठक कोटला में हुई, इस बैठक में हंगामा होने के कारण कई भाजपा पदाधिकारी ने बैठक से दूरी बनाने में समझदारी दिखाई,इस बैठक में पूर्व विधायक अर्जुन सिंह भी नहीं पहुंचे, तो वहीं जिला अध्यक्ष पहुंचे थे लेकिन हंगामा देख चलते बने। मंडल अध्यक्ष उत्तम धीमान, महामंत्री चैन सिंह, जिला आईटी सेल के संयोजक विजय जरयाल  नजर आए ।इस हंगामे की नौबत हाथापाई तक भी पहुंच गई,जैसे तैसे यह हंगामा थमा और आगे का कार्यक्रम आरम्भ होते हुए बैठक में एक प्रस्ताव रखा गया, जिसमें मंडल का कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश निखिल और महामंत्री डॉ. रजिंदर को बनाया गया, ज्वाली भाजपा कार्यकारिणी की बैठक महामंत्री मनोज कुमार, जिला अध्यक्ष धीरज खत्री, जिला सचिव रणजीत सिंह गुलेरिया, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष योगराज मेहरा, प्रदेश सचिव भाजपा विशाल चौहान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप शर्मा ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक