रघुवीर सिंह बाली की मां की शोक सभा में पहुंचे जयराम

रघुवीर सिंह बाली की मां की शोक सभा में पहुंचे जयराम

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की पत्नी और नगरोटा के विधायक व पर्यटन निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली की माता किरण बाली के निधन पर मंगलवार को मजदूर कुटिया में शोक सभा रखी गई। इसके बाद रस्म पगड़ी समारोह के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित प्रदेश के कई भाजपा व कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि देकर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई। 18 फरवरी को किरण बाली का हार्ट अटैक होने के चलते एम्स अस्पताल दिल्ली में निधन हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, कांगड़ा चंबा से लोकसभा सांसद किशन कपूर, पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर, स्थानीय विधायक पवन काजल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार सहित कई विधायकों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने हाजिरी लगाकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

जयराम ठाकुर ने दुख की इस घड़ी में विधायक बाली को परिवार को संभालने के लिए मजबूत बनकर रहने को कहा। रस्म पगड़ी के दौरान हिंदू रीति-रिवाजों अनुसार रस्में निभाई गईं। जिला व प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से कई प्रशासनिक, वरिष्ठ अधिकारियों ने भी शोक सभा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर भजन सम्राट अनूप जलोटा ने भजन गाकर दिवंगत आत्मा की शांति की गुहार भगवान से लगाई।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक