संदेश

‌‌‌ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उलझा हुआ कार्य सुलझेगा इन राशियों के जातकों का, जानें राशिफल

चित्र
उलझा हुआ कार्य सुलझेगा इन राशियों के जातकों का, जानें राशिफल  मेष-आपत्तिविपत्ति कम हो जायेगी,निर्णय क्षमता बढेगी,रोजी-रोजगार में कुछ उलझनों का सामना होगा.रोजी-रोजगार में थोड़े परिश्रम से ही अभीष्ट कार्य सिद्ध होने की संभावना.व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी,संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा. वृष- कर्मक्षेत्र में परिश्रम-संघर्ष अधिक करना पड़ेगा,कुछ जरूरी काम-काजके प्रसंग उत्साहित करेंगे,प्रभावशाली माध्यम से लाभ,सामाजिक-राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा,संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. मिथुन-नवीन व्यापारिक योजना सफल,आर्थिक लाभ होगा.पद-मान-मर्यादा-यश की वृद्धि होगी.राजकीय पक्ष से सहयोग मिलेगा.आपका व्यक्तित्व निखरेगा और आत्मबल बढ़ेगा.परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा. कर्क- उलझा हुआ कार्य सुलझेगा, परिश्रम-प्रयत्न से प्रतिकूल परिस्थिति अनुकूल बनेगी,आपके मित्र मददगार साबित होंगे,मन को शांति मिलेगी,सामयिक-सामाजिक विकास,शत्रुओं पर विजय मिलेगा. सिंह-सामाजिक सम्पर्क-प्रभाव का लाभ, विपरीत स्थितियों में सुधार होगा,आर्थिक समस्याओं का समाधाऩ मिलेगा,निराशा का समापन, नये लोगों से सम्पर्क,...

पंचमुखी हनुमान मंदिर गदरा लाहडी में वार्षिक हवन, यज्ञ और भंडारे का आयोजन

चित्र
पंचमुखी हनुमान मंदिर गदरा लाहडी में वार्षिक हवन, यज्ञ और भंडारे का आयोजन  सुजानपुर:-  गुरु भीम सिंह हिदकुश वेलफेयर सोसाईटी गदरालाहडी मोड़  सुजानपुर के चेयरमैन गुरदत शर्मा एवं इलाका निवासियों के सहयोग से पंचमुखी हनुमान मंदिर गदरा लाहडी में वार्षिक बसंत पंचमी के उपलक्ष पर 2 फरवरी से भजन संध्या, 3 फरवरी रामायण पाठ,  रामायण भोग व वार्षिक लंगर भंडारे  में   पंडित साहुल शर्मा, पंडित मिंटू शर्मा  ने मंत्र द्वारा हवन यज्ञ कर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर चेयरमैन गुरदत शर्मा ने बताया कि हवन करने से वातावरण में शुद्धता आती है, और इससे पर्यावरण अच्छा होता है।3 इस अवसर पर सरपंच संसार चंद,अज्जू ठाकुर, विक्की ठाकुर, पाला, कंचन शर्मा, नरेश शर्मा, रोहित शर्मा, महेश शर्मा, बुई लाल भगत, सनी शर्मा, सिकंदर, ठाकुर मोंटी, बब्बू ठाकुर, शिबा, मदनलाल,दिनेश कुमार, गौरव शर्मा, राजन कुमार, प्रभ दयाल, कौशल किशोर, दिनेश कुमार, भरत भूषण, यश ठाकुर, शम्मी,चमन लाल, अजय ठाकुर, विक्की ,राजिंदर मन्हास , मोनू बाबा ,रोहित शर्मा, मिंटू कुमार, नरदेव सिंह आदि उपस्थित रहे। ...

युवा संसद में बोले विधानसभा अध्यक्ष सिस्टम ही सर्वोच्च

चित्र
  युवा संसद में  बोले  विधानसभा अध्यक्ष  सिस्टम ही सर्वोच्च  युवा संसद 2024 का हुआ शुभारंभ,  कुलदीप पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि  की  शिरकत एचपीयू के सभागार में दो दिवसीय युवा संसद का आयोजन क्रीमीलेयर और आरक्षण संशोधन विधेयक-2024 पर छात्र करेंगे चर्चा शिमला :  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 24 और 25 अक्तूबर को युवा संसद में क्रीमीलेयर और आरक्षण संशोधन विधेयक-2024 पर "युवा संसद" का शुभारंभ वीरवार को किया गया।  इस  मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने  बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।  मुख्यातिथि  ने दीप  प्रज्वलित  करके  "युवा संसद 2024" का शुभारंभ किया।  युवा संसद को संबोधित करते हुए अध्यक्ष, हि. प्र. विधानसभा कुलदीप पठानिया ने कहा कि कोई भी व्यक्ति विशेष, विचारधारा या संस्थान सर्वोच्च नहीं बल्कि सिस्टम सर्वोच्च होता है।  उन्होंने कहा सरकार, प्रशासन, न्यायालय, सरकारी संस्थान संविधान का हिस्सा है। यहां विचारों का टकराव निरंतर रहता है,  लेकिन  एक सिस्टम में हर इकाई की अपनी अहम भूमिका ह...

आइए जानें चंद्रयान मिशन कहां तक पहुंचा

चित्र
आइए जानें चंद्रयान मिशन कहां तक पहुंचा  चंद्रयान मिशन के जरिए भारत दूसरी बार चांद की सतह पर पहुंचने की कोशिश कर रहा है. 2019 में भी चंद्रयान-2 के तौर पर स्पेसक्राफ्ट को लॉन्च किया गया था, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली थी. नए मिशन को पुरानी गलतियों से सबक लेने के बाद लॉन्च किया गया है. अगर चंद्रयान-3 मिशन सफल रहता है, तो स्पेसक्राफ्ट के साथ जाने वाले लैंडर और रोवर 14 दिनों तक वैज्ञानिक डाटा इकट्ठा करेंगे. चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी से लॉन्च होने के बाद अपने सफर पर रवाना हुआ है. अभी ये धीरे-धीरे चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है. चंद्रमा तक पहुंचने में इसे काफी वक्त लगने वाला है. स्पेसक्राफ्ट 23 अगस्त तक चंद्रमा पर पहुंचने वाला है। इंडियन स्पेस ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए नए ऑर्बिट पैरामीटर यानी पृथ्वी से दूरी को तय किया है. कुल मिलाकर पृथ्वी की कक्षा से दूरी बताने वाले पांच ऑर्बिट तय किए गए हैं. अभी चंद्रयान पृथ्वी की कक्षा का ही चक्कर लगा रहा है. दरअसल, स्पेसक्राफ्ट को चंद्रमा तक पहुंचने से पहले पृथ्वी के कुछ चक्कर लगाने होते हैं, जिसके बाद वह स्पीड बढ़ाते हुए सीध...

सफलता की कहानी,प्रदेश सरकार के प्रयासों से ड्रैगन फ्रूट की लालिमा से बदल रही है जीवन सिंह राणा के बाग की तस्वीर

चित्र
  सफलता की कहानी,प्रदेश सरकार के प्रयासों से ड्रैगन फ्रूट की लालिमा से बदल रही है जीवन सिंह राणा के बाग की तस्वीर कई औषधीय गुणों से भरपूर है ड्रैगन फ्रूट। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार में भी रामबाण औषधि।  तीन साल की कड़ी मेहनत से लिखी सफलता की नई इबारत।   सेवानिवृति के पश्चात अधिकतर लोग जहां आराम से अपना जीवन जीना चाहते हैं वहीं समाज में कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो जीवन में कुछ नया करने की सोच रखने के साथ नई मिसाल पेश कर अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन जाते हैं। ऐसा ही कमाल कर दिखाया है, कांगड़ा ज़िला के नगरोटा सूरियां विकास खण्ड के तहत घाड़ जरोट के कृषक परिवार से सम्बंध रखने वाले जीवन सिंह राणा ने। शिक्षा विभाग से प्रवक्ता पद से सेवानिवृत जीवन सिंह राणा ने ऐसे गुणकारी एवम स्वास्थ्यवर्धक फ्रूट जिसे सुपरफ्रूट भी कहते हैं की खेती शुरू की है। ड्रैगन फ्रूट से मशहूर इस सुपर फ्रूट का यहां के अधिकतर लोगों ने न तो नाम सुना था और न ही स्वाद चखा था। लेकिन प्रदेश सरकार के बागवनी विभाग के प्रयासों के साथ जीवन राणा तथा उनके परिवार की कड़ी मेहनत से ड्रैगन फ्रूट की लालिमा से जहां...

राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे के लिए दिया प्रशिक्षण

चित्र
  राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे के लिए दिया प्रशिक्षण     मंडलायुक्त कार्यालय के माध्यम से राजस्व अधिकारियों को राजस्व न्यायालय प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए डीसी आफिस के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।    इस अवसर पर मंडलायुक्त ए शाइनामोल सहित उपायुक्त डा निपुण जिंदल, एडीएम रोहित राठौर तथा जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष हिमांशु ने राजस्व अधिकारियों को भू-इंतकाल, भूमि बंटबारा, अतिक्रमण इत्यादि मामलों से निपटने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही मामलों के निपटारे में आ रही दिक्कतों को हल करने के लिए भी राजस्व अधिकारियों को टिप्स दिए गए।      उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निपटान के लिए सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व न्यायलय प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी होना अत्यंत जरूरी है तथा इसी दिशा में मंड लायुक्त कार्यालय के माध्यम से राजस्व अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है ताकि विभिन्न स्तरों पर राजस्व संबंधी लंबित मामलों को तत्परता के साथ निपटाय...

राकेश पठानियाँ ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा,कहा अवैध खनन की भेंट चढ़ी किसानों की जमीनें

चित्र
राकेश पठानियाँ ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा,कहा अवैध खनन की भेंट चढ़ी किसानों की जमीनें फ़तेहपुर : बलजीत ठाकुर / विधानसभा फ़तेहपुर के अंतर्गत मण्ड वहादपुर में व्यास नदी के ज्यादा पानी आने से बाढ़ की स्तिथि बनी हुई है।किसानों की सेकड़ो एकड़ जमीन बाढ़ की भेंट चढ़ गई।और कुछ लोगो के घर मवेशी भी इसकी जद में आ गए।ऐसे में उन बाढ़ ग्रस्त लोगों का कुशल क्षेम पूछने पूर्व वन मंत्री राकेश पठानियाँ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौके का जायजा लेने पहुँचे।उन्होंने स्थानीय विधायक को आड़े हाथों लेते कहा कि फ़तेहपुर में एक ही परिवार का कब्जा है । ऐसे में कांग्रेस विधायक को पता है यहाँ स्थिति जो मर्जी रहे जीत तो जायेगे ।ऐसी अपदा में वो लोगो के बीच नही आए तो कब आएंगे। पठानिया ने कहा कि आपदा में घिरे लोगों को राहत एवं पुनर्वास के नाम पर खुले आसमान में छोड़ दिया जा रहा है।  राकेश पठानिया ने कहा कि फ़तेहपुर में जीत तो दर्ज नही कर पाया लेकिन 26 हजार से अधिक लोगों ने मुझपर विश्वास जताया है। जिन लोगों ने मुझे वोट नहीं दिए उनके साथ भी मैं खड़ा हूं। लोग इस आपदा में खुद को अकेला न समझें। आपदा प्रभावित फतेहपुर वि...

विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने किया मंडी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर साझा किया दुख-दर्द

चित्र
  विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने किया मंडी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर साझा किया दुख-दर्द बोले...सरकार हर कदम पर जनता के साथ, सामान्य जन जीवन बहाली को तत्परता से किया जा रहा कार्य धर्मपुर के विधायक एवं जिला योजना समिति मंडी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर ने बुधवार को मंडी जिले के बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान वे पीड़ित लोगों से मिले, उनसे बातचीत की तथा प्रशासन द्वारा कार्यान्वित राहत एवं पुनर्वास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने रघुनाथ का पधर, खलियार, हनुमान घाट, पुरानी मंडी, भ्यूली और सौली खड्ड क्षेत्र में प्रभावित परिवारों के घर जाकर बातचीत की और उनका दुख दर्द बांटा। विधायक ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में हिमाचल सरकार हर कदम पर उनके साथ है। मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन तत्परता से राहत व पुनर्वास कार्यों में जुटा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राहत मैनुअल में बदलाव और फौरी राहत राशि में बढ़ोतरी करके पीड़ित परिवारों को बड़े स्तर पर मदद दी है। उन्होंने इस जन हितैषी...

जगत सिंह नेगी ने अनिरुद्ध सिंह के साथ किया भट्टाकुफर में क्षतिग्रस्त पुरानी सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण

चित्र
  जगत सिंह नेगी ने अनिरुद्ध सिंह के साथ किया भट्टाकुफर में क्षतिग्रस्त पुरानी सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण भट्टाकुफर मंडी को लेकर विभागीय टेक्निकल कमेटी मूल्यांकन कर 24 घंटे के भीतर प्रस्तुत करेगी रिपोर्ट  राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज शिमला के उपनगर संजौली के भट्टाकुफर में क्षतिग्रस्त पुरानी सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजस्व उद्यान एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि भट्टाकुफर की पुरानी सब्जी मंडी चट्टानें गिरने से क्षतिग्रस्त है जिसे असुरक्षित घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में विभागीय टेक्निकल कमेटी मूल्यांकन कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सरकार को प्रस्तुत करेगी, उसके उपरांत ही सरकार सरकार निर्णय लेगी कि यह स्थल सब्जी मंडी निर्माण के लिए सुरक्षित है या नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार भट्टाकुफर की इस सब्जी मंडी को पुनः निर्मित करने के लिए कार्य योजना तैयार करेगी ताकि ऊपरी क्षेत्रों के किसानों बागवानों को शिमला में ही फल ...

संख्या 387 कुल्लू 18 जुलाई मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुल्लू स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में ऊपचाराधीन सचिन का जाना कुशल क्षेम उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन सचिन का कुशल क्षेम जाना तथा कहा कि सचिन के ईलाज का सारा खर्चा विभाग उठाइयेगा। उन्होंने इस दौरान आपदा के दौरान घायल अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों का हाल चाल भी जाना । अपर खलाडा में पेयजल योजना की मरमन्त करते 18 वर्षीय सचिन को चोट लग गई थी। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेसराम आजाद ,सीएमओ डॉ नागराज,,एमएस डॉ नरेश भी उनके साथ थे।

चित्र
कुल्लू मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुल्लू स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में ऊपचाराधीन सचिन का जाना कुशल क्षेम  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन सचिन का कुशल क्षेम जाना तथा कहा कि सचिन के ईलाज का सारा खर्चा विभाग उठाइयेगा।  उन्होंने इस दौरान आपदा के दौरान घायल अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों का हाल चाल भी जाना । अपर खलाडा में पेयजल योजना की मरमन्त करते 18 वर्षीय सचिन को चोट लग गई थी। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेसराम आजाद ,सीएमओ डॉ नागराज,,एमएस डॉ नरेश भी उनके साथ थे।

कुल्लू उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज कुल्लू शहर के लिये सोमा उठाऊ पेयजल योजना का

चित्र
  कुल्लू  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज कुल्लू शहर के लिये सोमा उठाऊ पेयजल योजना का निरीक्षण कर कुल्लू शहर के लिए सोमा से वैकल्पिक पेयजल आपूर्ति आरम्भ की। अब यह ब्यबस्था सरवरी पेयजल योजना के पुनर्वाहाली तक जारी रहेगी। इस योजना से पीज स्थित मुख्य टैंक के लिए पानी उठाया गया है। जहाँ से ढाल पुर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों की पेयजल आपूर्ति की जायेगी।  उन्होंने कहा कि इस के आरंभ होने से आज शाम तक पूरे कुल्लू शहर में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो जायेगी।  उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरवरी से कुल्लू के लिए पेयजल योजना की मरमत के लिए 3 कऱोड़ 15 लाख रुपये राशि जारी कर दी गई है, तथा इसे युद्धस्तर पर कार्य कर बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।   उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश भर में भारी बारिश व बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त व बाधित पेयजल को सुचारू बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य आरम्भ किया हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिले में भी भारी बारिश व बाढ़ से पेयजल योजनाओं को बहुत नुकसान पहुंचा है। जिले की कुल 758 पेयजल योजनाओं में से 648 योजनाओं को क्षति पहुंची थी, ...

कुल्लू उपायुक्त ने तैयारियों को लेकर की विशेष बैठक, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लेगी टीम

चित्र
  कुल्लू अन्तर्राज्य मंत्रीपद समन्वय टीम करेगी जिले का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों को लेकर की विशेष बैठक, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लेगी टीम । हाल ही में आई बाढ़ को लेकर केंद्र सरकार की एक अन्तर्राज्यीय मंत्रीपदीय समन्वय टीम ज़िलेका विशेष दो दिवसीय दौरा 20 व् 21 जुलाई को करेगी, इसको लेकर उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने सम्बंधित विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ एक विशेष बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को बाढ़ में हुई सरकारी संपत्तियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा ताकि समन्वय टीम को बाढ़ से हुए नुकसान की सही तस्वीर प्रस्तुत की जा सके। उन्होंने सम्बंधित विभागों को इस दौरे के दौरान उपस्थित रहने के भी निर्देश दिए उन्होंने कहा की पहले दिन टीम भुन्तर, पत्लीकुहल व् मनाली तथा कसोल तक का दौरा करेगी तथा दूसरे दिन सैंज घटी में हुए नुक्सान का जायजा लेगी  उपायुक्त ने जानकारी दी कि अभी तक जिले में उच्चतर शिक्षा विभाग में 17 उच्च विद्यालय , 30 उच्च माध्यमिक विद्यालयों को मिलाकर कुल 47 स्कुल भवनों को क्षति पहुंची है जिसमें उच्च विद्यालय आलू ग्राउंड ( शालीन ) का भवन बाढ़ में बह गया है । कुल नुक...

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 5 लाख 40 हजार का चेक आपदा राहत कोष के भेजा

चित्र
  स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 5 लाख 40 हजार का चेक आपदा राहत कोष के भेजा     हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन आपदा राहत कोष से देने का निर्णय लिया है जिसके फलस्वरूप मंगलवार को उपायुक्त डा निपुण जिंदल के माध्यम से स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा विशाल शर्मा तथा कर्मचारियों ने पांच लाख 40 हजार का चेक आपदा राहत कोष के भेजा गया। इस अवसर पर उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि भारी बारिश के चलते राज्य के कई हिस्सों में काफी नुक्सान हुआ है इस के लिए सरकारी तौर पर प्रभावितों की मदद की जा रही है इसके साथ राज्य में आपदा राहत कोष भी गठित किया गया है इसमें स्वेच्छा से कोई भी नागरिक अपना योगदान सुनिश्चित कर सकता है।

संख्या 379 कुल्लू 16 जुलाई उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने आज यहां बाढ़ से हुए नुकसान व कार्यबहाली की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला 1296 ट्रांसफार्मर

चित्र
  संख्या 379 कुल्लू 16 जुलाई उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने आज यहां बाढ़ से हुए नुकसान व कार्यबहाली की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला 1296 ट्रांसफार्मर तथा 554 पेयजल योजनाएं बहाल, की गई हैं कार्य अनवरत जारी है। उन्होंने कहा कि पटवारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भारी बारिश बाढ़ से हुये नुक़सान का शीघ्रता से आंकलन कर रिपोर्ट तैयार करे ताकि आपदा प्रभावितों की सही संख्या का पता चल सके ओर उन्हें नुक़सान के अनुरूप राहत राशि प्रदान की जा सके।  जिले मे धीरे धीरे जन जीवन सामान्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आपदा क्षेत्रों में भेजें दलों से जानकारी आनी प्राप्त हो गई है, इसी के अनुरूप राहत व पुनर्वास की रणनीति तैयार की जा रही है।  उन्होंने कहा कि सेंज व बंजार क्षेत्र में वी सेट के माध्यम से दूरसंचा सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है  उन्होंने बीएसएनल के अधिकारियों को बंजार सेंज के लिए क्षतिग्रस्त फाइवर को ठीक करने भी निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में बताया कि जिले में 648 पेयजल योजनाएं बाढ़ के कारण प्रभावित हुई है जिनमें से 104 योजनाओं को बहाल करना रह गया ...

एनएचपीसी को बग्गा बांध के समीप आरसीसी तकनीक पर सड़क निर्माण के दिए निर्देश

चित्र
 कुलदीप सिंह पठानिया ने चंबा से भरमौर एनएच पर हुए भूस्खलन का लिया जायजा एनएचपीसी को बग्गा बांध के समीप आरसीसी तकनीक पर सड़क निर्माण के दिए निर्देश सरकार प्रभावित लोगों को उचित व्यवस्था बनाकर करेगी सहायक  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने चक्की- चंबा भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के तहत चंबा से भरमौर मार्ग पर भारी भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया ।  इस दौरान विधायक भरमौर डॉ. जनक राज, उपायुक्त अपूर्व देवगन भी उपस्थित रहे ।  कुलदीप सिंह पठानिया ने राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की विद्युत परियोजना चमेरा द्वितीय के बांध परिसर बग्गा के साथ तथा लोथल गांव के पास उच्च मार्ग के भारी भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हिस्से के स्थाई समाधान को लेकर राष्ट्रीय जल विद्युत निगम एवं लोक निर्माण विभाग की उच्च मार्ग इकाई के अधिकारियों को आरसीसी तकनीक के आधार पर सड़क निर्माण के आदेश दिए ।  मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारी बारिश एवं बादल फटने की घटनाओं से संपूर्ण प्रदेश में सरकारी और गैर सरकारी अवसंरचनाओं को काफी क्षति पहुंची है । इस...

सोलन ज़िला में भारी वर्षा से अभी तक 190 करोड़ रुपए से अधिक का नुक्सान प्राकृतिक आपदा से सीख लेना आवश्यक

चित्र
  सोलन ज़िला में भारी वर्षा से अभी तक 190 करोड़ रुपए से अधिक का नुक्सान प्राकृतिक आपदा से सीख लेना आवश्यक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन ज़िला में भारी वर्षा से अब तक 190 करोड़ रुपए से अधिक का नुक्सान हुआ है। प्रदेश सरकार एवं ज़िला प्रशासन युद्ध स्तर पर कार्य कर पीड़ितों को राहत पंहुचाने के लिए कार्यरत हैं। डॉ. शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कनैर, जधाणा तथा सतड़ोल में भारी वर्षा से हुए नुकसान का जायजा लेने के उपरान्त प्रभावित परिवारों से बातचीत कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ है और प्रभावितों के नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रभावितों को ढांढस बंधाया और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी पीड़ा का समाधान प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कुफरी धार माता मंदिर में माथा टेका और जन-जन की सुरक्षा की कामना की। डॉ. शांडिल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी आपदा प्रभावित क्षेत्रों...

कौशल दिवस के दौरान प्रतिभागियों में देखने को मिला कौशल का जज्बा

चित्र
  कौशल दिवस के दौरान प्रतिभागियों में देखने को मिला कौशल का जज्बा कौशल विकास निगम ने सिरमौर के विभिन्न स्थानों पर मनाया विश्व कौशल दिवस  हिमाचल कौशल विकास निगम के जिला कार्यालय सिरमौर ने जिला के विभिन्न भागों में विश्व कौशल दिवस का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला समन्वयक कौशल विकास निगम मोनिका ठाकुर ने कहा कि इस दिवस के मौके पर हिप्पा नाहन, एडसिल स्क्लि ड्वलेपमेंट सेंटर राजगढ़, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजगढ़, राजकीय आई.टी.आई. कफोटा, राजकीय आई.टी.आई. शिलाई, ज्ञान शक्ति विद्यापीठ, निलेट संेटर पांवटा साहिब तथा राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में कौशल उन्नयन को लेकर अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में युवाओं की प्रतिभा का जज्बा स्पष्ट दिखाई दिया। अनेक प्रतिभागियों ने उच्च स्तर का प्रदर्शन किया जिससे प्रतिभागियों की क्षमता की झलक देखने को मिली। मोनिका ठाकुर ने कहा कि दिवस को मनाने का उद्देश्य युवाओं के कौशल का उन्ययन करके उन्हें रोजगार व स्वरोजगारोन्मुखी बनाना है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में समाज के प्रत्येक क्षे...

पौंग जलाशय से छोड़ा जाएगा पानी, बहाव क्षेत्र से रहें दूर: डीसी

चित्र
  पौंग जलाशय से छोड़ा जाएगा पानी, बहाव क्षेत्र से रहें दूर: डीसी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के चलते नदियां, नालें और खड्डें उफान पर हैं। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निुपण जिंदल ने बताया कि पंडोह डैम से पानी छोड़े जाने के कारण पौंग जलाशय के जल स्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि परिणामस्वरूप बीबीएमबी प्रशासन द्वारा आज (रविवार) शाम 4 बजे पौंग डैम से पानी छोड़ा जाएगा। उन्होंने पौंग के बहाव क्षेत्र (डाउनस्ट्रीम एरिया) के साथ लगती पंचायतों के लोगों से अपील की है कि वे दरिया के नजदीक न जाएं। उन्होंने कहा कि पौंग के बहाव क्षेत्र के पास यदि कोई व्यक्ति या मवेशी हैं तो उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाएं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए प्रशासन का सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या आपदा से निपटने के लिए लोग प्रशासन से सीधा संपर्क करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और डर पैदा करने वाली ऐसी किसी बात को बिना उसकी सत्यता जाने आगे साझा न करें। उन्होंने कहा कि किसी भी आप...

क्षतिग्रस्त भूमि, मकान तथा अन्य उत्पन्न हुई समस्याओं का आंकलन कर रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें अधिकारी - जगत सिंह नेगी

चित्र
क्षतिग्रस्त भूमि, मकान तथा अन्य उत्पन्न हुई समस्याओं का आंकलन कर रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें अधिकारी - जगत सिंह नेगी किन्नौर जिला की ज्ञाबुंग पंचायत का किया दौरा राजस्व बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिले के पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत ज्ञाबुँग के तहत रूषकलंग, सुन्नम व ज्ञाबुंग गांव में भारी बरसात से प्रभावित हुए क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से मिले। राजस्व मंत्री जगत नेगी ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को भारी बरसात से क्षतिग्रस्त भूमि, मकान तथा अन्य उत्पन्न हुई समस्याओं का आंकलन कर रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा ताकि लोगों को राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को ज्ञाबुंग पंचायत में पीने के पानी की समस्या को आज ही बहाल करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ज्ञाबुँग के प्रधान ज्ञान सिंह, पंचायत सचिव भगवती नेगी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग दिनेश कुमार, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति संजय कौशल, उप पुलिस अधीक्षक नवीन जाल्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना, बाल मेले में नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

चित्र
  शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना, बाल मेले में नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम      सीएम के कुशल मागदर्शन में सभी पर्यटक हुए सुरक्षित रवाना    हिमाचल में प्राकृतिक आपदा से हुए जान-माल के चलते इस बार नगरोटा बगबां में विकास पुरूष जीएस बाली की जयंती 25 जुलाई के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले बाल मेले में सांस्कृतिक संध्या आयोजित नहीं की जाएगी। यह जानकारी पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने देते हुए बताया कि प्राकृतिक आपदा में अपनी जान गंवा चुके लोगों के प्रति श्रदांजलि अर्पित करते हुए इस बार बाल मेले में सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित नहीं की जाएंगी इन सांस्कृतिक संध्याओं के लिए बॉलीवुड से कैलाश खेर से जानी मानी हस्तियों को आमंत्रित किया गया था। आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के कारण आई आपदा में फंसे लोगों और पर्यटकों को निकालने का अभियान पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने लगभग 70 हजार पर्यटकों को सुरक्षित रवाना कर दिया है और अब लगभग 500 पर्यटक ही हिमाचल प्रदेश में स्वेच...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: