राकेश पठानियाँ ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा,कहा अवैध खनन की भेंट चढ़ी किसानों की जमीनें

राकेश पठानियाँ ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा,कहा अवैध खनन की भेंट चढ़ी किसानों की जमीनें


फ़तेहपुर : बलजीत ठाकुर /

विधानसभा फ़तेहपुर के अंतर्गत मण्ड वहादपुर में व्यास नदी के ज्यादा पानी आने से बाढ़ की स्तिथि बनी हुई है।किसानों की सेकड़ो एकड़ जमीन बाढ़ की भेंट चढ़ गई।और कुछ लोगो के घर मवेशी भी इसकी जद में आ गए।ऐसे में उन बाढ़ ग्रस्त लोगों का कुशल क्षेम पूछने पूर्व वन मंत्री राकेश पठानियाँ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौके का जायजा लेने पहुँचे।उन्होंने स्थानीय विधायक को आड़े हाथों लेते कहा कि फ़तेहपुर में एक ही परिवार का कब्जा है । ऐसे में कांग्रेस विधायक को पता है यहाँ स्थिति जो मर्जी रहे जीत तो जायेगे ।ऐसी अपदा में वो लोगो के बीच नही आए तो कब आएंगे। पठानिया ने कहा कि आपदा में घिरे लोगों को राहत एवं पुनर्वास के नाम पर खुले आसमान में छोड़ दिया जा रहा है। 

राकेश पठानिया ने कहा कि फ़तेहपुर में जीत तो दर्ज नही कर पाया लेकिन 26 हजार से अधिक लोगों ने मुझपर विश्वास जताया है। जिन लोगों ने मुझे वोट नहीं दिए उनके साथ भी मैं खड़ा हूं। लोग इस आपदा में खुद को अकेला न समझें। आपदा प्रभावित फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को प्रशासन के माध्यम से राहत पहुंचाने का काम किया जाएगा। वहीं केंद्र सरकार से प्रदेश सरकार को जो पैसा राहत कार्यों के लिए आ रहा है वह इन लोगों तक भी पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर मंडल भाजपा अध्यक्ष राजिंदर राणा, मंडल महामंत्री कर्ण गुलेरिया, भाजपा कार्यकर्ता इंद्रदेव गोगा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन