जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय शिमला से आज सहायक लोक संपर्क अधिकारी मदन गोपाल लगभग 33 वर्ष के सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हुए।

 

शिमला, 

जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय शिमला से आज सहायक लोक संपर्क अधिकारी मदन गोपाल लगभग 33 वर्ष के सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हुए।


जिला लोक संपर्क अधिकारी शिमला सिंपल सकलानी ने बताया कि सहायक लोक संपर्क अधिकारी मदन गोपाल ने अपना दायित्व सच्चाई, ईमानदारी और पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से निभाया। उन्होंने मदन गोपाल को सेवानिवृति की बधाई दी और उनकी अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि लगभग 33 साल के सेवाकाल के दौरान मदन गोपाल ने किन्नौर और शिमला में अपनी सेवाएं दी।

इस अवसर पर मदन गोपाल ने बताया कि 12 फरवरी, 1991 को उन्होंने किन्नौर के रिकांगपिओ में प्रोजेक्ट ऑपरेटर के तौर पर अपनी सेवाएं आरंभ की। तत्पश्चात 15 जुलाई, 1994 को शिमला के ठियोग के लिए स्थानांतरण हुआ। उन्होंने बताया कि 2008 में निदेशालय सूचना एवं जनसंपर्क विभाग शिमला में लाइटिंग असिस्टेंट के तौर पर पदोन्नत हुए। इसके उपरांत 2022 में सहायक लोक संपर्क अधिकारी के तौर पदोन्नत होकर 31 जुलाई, 2023 तक जिला लोक संपर्क अधिकारी शिमला कार्यालय में अपनी सेवाएं दी है।

इस अवसर पर जिला लोक संपर्क अधिकारी सिंपल सकलानी एवं कार्यालय के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने मदन गोपाल को सम्मानित किया एवं उनके सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की। इस दौरान मदन गोपाल की धर्मपत्नी, पुत्र, पुत्रवधू और पुत्री भी उपस्थित रहे।  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी