राजकीय माध्यमिक पाठशाला नियाल की छात्रा ईशानवी धीमान ने सैनिक स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की !

 राजकीय माध्यमिक पाठशाला नियाल की छात्रा ईशानवी धीमान ने सैनिक स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की !


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक पाठशाला नियाल की होनहार छात्रा ईशानवी धीमान ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय व क्षेत्र में खुशी की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईशानवी के पिता मनु मुकेश धीमान ने बताया कि उनकी बेटी ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि ईशानवी शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही है। प्रारंभिक शिक्षा उसने राजकीय प्राथमिक पाठशाला नियाल से प्राप्त की और वर्तमान में वह राजकीय माध्यमिक पाठशाला नियाल में आठवीं कक्षा की छात्रा है।

ईशानवी की माता दीपिका धीमान, पिता मनु मुकेश धीमान तथा दादा कृष्ण कुमार, जो भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं, ने बेटी की सफलता पर गर्व व्यक्त किया। परिवार के अनुसार ईशानवी ने बिना किसी किसी ट्यूशन के पहले ही प्रयास में सैनिक स्कूल की परीक्षा पास कर यह मुकाम हासिल किया है।

पिता ने कहा कि आजकल अभिभावक निजी विद्यालयों की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं, जबकि सरकारी विद्यालयों में भी शिक्षा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि इसी विद्यालय से पूर्व में भी दो विद्यार्थी सैनिक स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।

ईशानवी की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों ने परिवार व विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग