मंडी: नैण गांव में छात्रा का गला रेतकर हत्या करने वाला दरिंदा पुलिस की गिरफ्त में

मंडी: नैण गांव में छात्रा का गला रेतकर हत्या करने वाला दरिंदा पुलिस की गिरफ्त में 


मंडी : अजय सूर्या / सरकाघाट के नैण गांव में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की निर्मम हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह कॉलेज जा रही छात्रा की बीच रास्ते में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने छात्रा का सिर धड़ से अलग कर दिया और मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया और करीब 2-3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को जंगल से पकड़ लिया। आरोपी को अब पुलिस स्टेशन लाया जा रहा है, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जाएगा। वारदात के बाद नैण गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक और दहशत का माहौल है।

छात्राओं और अभिभावकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सरकाघाट थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है, जबकि फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें:

एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा