धर्मशाला में सुधीर ने नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को दिया झटका

 धर्मशाला में सुधीर ने नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को दिया झटका 

दो सौ से अधिक ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का थामा दामन 

कांग्रेस को बूथ लगाने को नहीं मिलेंगे कार्यकर्ता 


लोक तंत्र की पहली सीढ़ी की मजबूती के लिए पहला कदम: सुधीर 

धर्मशाला नगर निगम धर्मशाला और पंचायती राज चुनाव से ठीक पहले धर्मशाला के विधायक  सुधीर शर्मा ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है । बुधवार को सिद्धपुर में निजी रेस्तरां में आयोजित समारोह में दो सौ से अधिक लोग कांग्रेस और एनएसयूआई छोड़ भाजपा परिवार में शामिल हुये, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई के पदाधिकारी व पूर्व में चुने हुये प्रतिनिधि रहे । पूर्व में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष  अभिषेक शेखू ने भाजपा को जॉइन किया था, आज उनकी मौजूदगी में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से 60 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली, जबकि भाजपा मंडल ग्रामीण के युवा मोर्चा अध्यक्ष  अंकु बादल की अध्यक्षता में 62 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । इसके अलावा विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में कांग्रेस छोड़ लोग भाजपा में शामिल हुए । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुधीर शर्मा जी ने कहा की लोकतंत्र की प्राथमिक सीढ़ी पंचायत और शहरी निकाय के चुनाव हैं । जिस प्रकार प्रदेश में जनता कांग्रेस सरकार से त्रस्त है, उसी प्रकार नगर निगम धर्मशाला में कांग्रेस से आम जनता परेशान रही है। इसी का नतीजा है कि कांग्रेस छोड़ बड़ी संख्या में लोग भाजपा परिवार में शामिल हुये हैं । उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जो वर्तमान में स्थिति है, उस हिसाब से आने वाले चुनाव में बूथ लगाने के लिए भी कांग्रेस को कार्यकर्ता नहीं मिलेंगे । भाजपा संगठनात्मक जिला अध्यक्ष  सचिन शर्मा ने भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों का पार्टी में स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष डॉ विशाल नेहरिया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता भवनेश चौधरी, महामंत्री चन्द्र भारद्वाज, जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य  रमेश जरियाल, मण्डल उपाध्यक्ष विशाल जमवाल, राज चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे ।


बिना पी ई सी बैठक के टिकट फाइनल - 

सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में संगठन नाम की चीज़ नहीं है उन्होंने बताया कि बिना प्रदेश इलेक्शन कमेटी की बैठक ही धर्मशाला नगर निगम के आठ पार्षदों की टिकट फाइनल कर दी गई । 



कांग्रेस सरकार की युवा विरोधी नीतियों और लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे बड़ी संख्या में निजी स्कूलों के अध्यापकों और बेरोजगार युवाओं ने भाजपा का दामन थामा । भाजपा परिवार में शामिल हुए इन युवाओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार युवा विरोधी रही है । लंबे समय से नौकरी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन पाँच साल में सरकार ने हमें ठगा है । आगे हम नहीं ठगने वाले इसलिए हम भाजपा को समर्थन देंगे  

यह प्रमुख लोग हुए भाजपा में शामिल:-

भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष  भवनेश चौधरी  के मार्गदर्शन में 14 लोगों, अनुपमा कटोच के नेतृत्व में कर्नल घनश्याम और उनकी पत्नी राधिका कटोच, नायब सूबेदार अनिल चौधरी और पुण्या कौशल ने भाजपा परिवार का दामन थामा । वहीं  रमेश जरियाल  के मार्गदर्शन में वार्ड नंबर-03 से 10 लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा जॉइन की । इसके अलावा अरुणा, परमोद सुन्धु, विशाल जमवाल, मितुल शुक्ला, राज चौधरी और अमित भारद्वाज के मार्गदर्शन में कांग्रेस लोग भाजपा में लोग शामिल हुये ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद