कृषि मंत्री ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, गुणवत्ता व समयसीमा पर दिया जोर

 कृषि मंत्री ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, गुणवत्ता व समयसीमा पर दिया जोर


 नूरपुर : विनय महाजन /

 ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

  बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग चालू वित्त वर्ष के लिए तिमाही रोडमैप तैयार कर योजनाओं को तय समयसीमा में धरातल पर उतारें। उन्होंने विभागों की वित्तीय देनदारियों तथा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि सभी योजनाओं को गुणवत्ता व समयसीमा के साथ पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।

  उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे प्रमुख निर्माण कार्यों आईटीआई भवन, डिग्री कॉलेज भवन, सिविल अस्पताल ज्वाली में 50 बिस्तरों वाले नए भवन तथा नगरोटा सूरियां अस्पताल भवन की प्रगति का जायजा लिया। इन परियोजनाओं के लिए शेष बजट जारी करने हेतु संबंधित विभागों के निदेशकों से दूरभाष पर बात कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि पीएचसी भरमाड़ भवन के निर्माण के लिए भूमि विभाग के नाम स्थानांतरित हो चुकी है और शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को एफडीआर तकनीक से निर्मित हो रही सड़कों के कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। 

  जल शक्ति विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने सिंचाई और पेयजल आपूर्ति व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। बोह-दरिणी योजना के पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा गया, वहीं सुखाहार मध्यम सिंचाई योजना की प्रगति पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि 213.40 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस योजना से 2186 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी और इसकी डीपीआर केंद्रीय स्तर पर निवेश स्वीकृति की प्रक्रिया में है।

  गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न न होने पाए तथा फील्ड स्टाफ पूरी तरह सक्रिय रहे। बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए बिजली बोर्ड को भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

  ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सिविल सप्लाई विभाग को एलपीजी आपूर्ति का रूट चार्ट तय करने को कहा गया, ताकि लोगों को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव निकट हैं, ऐसे में जो विकास कार्य प्रस्तावित हैं, उन्हें शीघ्र शुरू किया जाए।बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिविल अस्पताल में रात्रि सुरक्षा की समस्या उठाए जाने पर कृषि मंत्री ने पुलिस विभाग को अस्पताल में रात्रि ड्यूटी के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम नरेंद्र जरियाल,लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मोहिंदर धीमान, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोहर लाल शर्मा, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता विशाल पात्रवाल,डीएफओ संदीप कोहली,जाइका ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर लक्षित चौधरी,खंड विकास अधिकारी मनोज शर्मा, राजकीय महाविद्यालय ज्वाली के प्राचार्य दिनेश शर्मा,तहसील कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,