जोगिंद्रनगर में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, दुर्घटनाग्रस्त कार से 23 पेटियां बरामद — चालक फरार

जोगिंद्रनगर में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, दुर्घटनाग्रस्त कार से 23 पेटियां बरामद — चालक फरार


जोगिंद्रनगर : अजय सूर्या /

मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस चौकी घट्टा (चौंतड़ा) के तहत सुक्का बाग क्षेत्र में एक दुर्घटनाग्रस्त कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी घट्टा की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान जब टीम सुक्का बाग पुली के पास पहुंची, तो जोगिंद्रनगर की ओर से आ रही एक कार सड़क किनारे रेलिंग से टकराई हुई मिली। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के शीशे पूरी तरह टूट चुके थे।
पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो अंदर छिपाकर रखी गई शराब का बड़ा जखीरा मिला। तलाशी के दौरान कुल 23 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं, जिनमें 6 पेटियां अंग्रेजी शराब, 11 पेटियां देसी शराब और बीयर की पेटियां शामिल हैं।
घटनास्थल पर चालक मौजूद नहीं मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शराब जब्त कर ली है।
इस संबंध में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है और यह भी जांच कर रही है कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और किस स्थान पर सप्लाई की जानी थी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार