बार एसोसिएशन पालमपुर के चुनाव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

 बार एसोसिएशन पालमपुर के चुनाव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन


बार एसोसिएशन पालमपुर के चुनाव सम्पन्न हुए यह जानकारी चुनाव अधिकारी एडवोकेट कमल चौधरी ने एक लिखित प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम के माध्यम से दी उन्होंने ने बताया कि चुनाव आज कोर्ट परिसर पालमपुर में संपन्न हुए जिसमें एडवोकेट अरविंद वशिष्ठ अध्यक्ष पद पर ओर अधिवक्ता सचिन सूद महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता रविन्द्र राणा एवं अधिवक्ता अंशुल के बीच मुकाबले में रविन्द्र राणा को 107 जबकि अंशुल को 67 मत प्राप्त हुए इस तरह उपाध्यक्ष पद पर 40 मतों के अंतर से विजय प्राप्त कर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए । चुनाव अधिकारी कमल चौधरी ने बताया कि सहसचिव पद पर अधिवक्ता कपिल चौधरी ओर अधिवक्ता हार्दिक शर्मा के बीच मुकाबले में हार्दिक को 57 मत प्राप्त हुए ओर कपिल को 117 मत प्राप्त हुए ओर कपिल चौधरी 60 मतों के अंतर से विजयी होकर सह सचिव निर्वाचित हुए । नव निर्वाचित अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने अध्यक्षीय अधिकार का प्रयोग करते हुए अधिवक्ता कीर्ति शर्मा को कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता ज्योति राणा को पुस्तकालय अध्यक्ष मनोनीत किया ।नव निर्वाचित अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने बताया कि कि वह अपने कार्यकाल के संकल्प लेकर पालमपुर में भव्य न्यायिक परिसर जिसमें न्याययिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं आम लोगों के लिए सब प्रकार की मूलभूत सुविधाएं हो के निर्माण की नींव रखवाने के लिए सार्थक प्रयास करूंगा जिसके लिए उच्च न्यायालय, एवं सरकार के बीच बार एसोसिएशन कड़ी का काम करेगी उन्होंने कहा कि पालमपुर बार एसोसिएशन ने उन्हें अध्यक्ष के रूप में चौथी बार मौका दिया है तो वह ओर उनकी टीम इस कर्ज़ को उतारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर