पालमपुर में शहीदों की स्मृति को समर्पित परियोजनाओं की सराहना, डॉ. कालिया ने दिए सुझाव

 पालमपुर में शहीदों की स्मृति को समर्पित परियोजनाओं की सराहना, डॉ. कालिया ने दिए सुझाव


सौरभ वन बिहार की तरह विन्द्रावन में बन रहे विक्रम वत्तरा वन विहार की सौरभ कालिया के पिता डॉ॰ एन के कालिया ने इन्साफ संस्था की जमकर प्रशंसा :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक ...... कारगिल युद्ध के प्रथम वीर योद्धा शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के परम पूजनीय माता पिता जी से समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने पालमपुर स्थित आईमा उनके आवास पर मुलाकात की । पूर्व विधायक ने बताया कि डॉ॰ एन के कालिया जी जानना चाहते थे कि विन्द्रावन में प्रस्तावित विक्रम वत्तरा वन विहार अर्थात नेचर पार्क में क्या क्या बनने जा रहा है । प्रवीन कुमार ने डॉ॰ कालिया जी को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इन्साफ संस्था की प्रस्तावना , पूर्व मुख्यमन्त्री श्री शान्ता कुमार जी की दृढ़ता से अनुशंसा , बतौर मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी व केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मन्त्री श्री भूपेन्द्र सिंह यादव जी के द्वारा प्रस्तावना को मंजूरी व वन मण्डल पालमपुर के सार्थक सहयोग से यह विक्रम वत्तरा जी के नाम पर 04 करोड़ 10 लाख की लागत से यह वन विहार बनने जा रहा है। पूर्व विधायक ने डॉ॰ एन के कालिया को बताया कि इसके अतिरिक्त इन्साफ संस्था के ही प्रयासों व सांसद निधि के सहयोग से भारतीय सेना के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा जी की यादगार में उनके पैतृक गाँव डाढ व पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से 1962 , 1971 , 1999 भारत- चीन , भारत- पाक ओर कारगिल युद्ध में शहीद हुए बीर सैन्य सपूतों की यादगार में उनके नाम का स्मारक लाहला स्थित बाबा अनन्त राम परिसर में बनने जा रहा है। इस तरह शहीदों के निमित्त इन्साफ संस्था के प्रयासों की जमकर प्रशंसा करते हुए डॉ॰ एन के कालिया ने कहा कि इन स्मारकों में शहीदों की वीरता की बाकायदा एम पी थेटर के माध्यम से डाकुमैन्टरी भी डिस्प्ले होनी चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा जैसे 4 जाट रेजिमेंट के कैप्टन सौरभ कालिया ओर उनके साथ पांच साथी सिपाही अर्जुन राम , बनवारी लाल , भीखा राम , मूला राम ओर नरेश सिंह एक गश्ती दल पर थे ओर पाकिस्तानी घुसपैठियों द्वारा पकड़े गये । 22 दिनों तक पाकिस्तान के इन दरिन्दो ने जो भारी यातनाएँ प्रताडनाएं इन्हें दी लेकिन इन्होने मोन रहने का संकल्प निभाया ओर भारतीय सेना की कोई जानकारी सांझा नहीं की । इसी तरह प्रथम युद्ध में घायल मेजर सोमनाथ शर्मा जी के हाथ में पलस्तर चढ़ा हुआ था । इन्होंने डटकर सामने दुश्मन का मुकाबला करते हुए भारत मां के मुकुट कश्मीर को बचा कर अपनी शहादत दे दी । ऎसे ही कैप्टन विक्रम वत्तरा जी ने भारत माता के शिखर पर तिरंगा फहराते अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया । ऎसे में इन रणबांकुरों की बीर गाथा इन स्मारकों में प्रचारित एवं प्रसारित होनी चाहिए। किससे कि भावी नौजवानो को राष्ट्र भक्ति , राष्ट्र प्रेम व मातृ भूमि की रक्षा की प्रेरणा मिले ।

इस सुअवसर पर " द लेगेसी आफ कैप्टन सौरभ कालिया , कारगिल फसर्ट हीरो " के नाम लिखत पुस्तक पूर्व विधायक प्रवीन कुमार पत्नी विन्दु वाला व इन्साफ संस्था के आई टी प्रभारी योगेश कोहली को भेंट करते हुए ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार