25 जून से जिला चम्बा में भी एचआरटीसी के पहिए थम जाएंगे।

 25 जून से जिला चम्बा में भी एचआरटीसी के पहिए थम जाएंगे।


चंबा  : जितेन्द्र खन्ना /

हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने सरकार और निगम प्रबंधन को यह अल्टीमेटम जारी कर दिया है। यह ऐलान आज चम्बा के नए बस अड्डे पर एचआरटीसी चालक एवं परिचालक यूनियन ने गेट मीटिंग के दौरान किया। इस दौरान परिचालक यूनियन के प्रांतीय प्रधान प्रीत महेंद्र और चालक यूनियन के प्रधान मान सिंह ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान वक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि 24 जून तक यदि कर्मचारियों का भुगतान नहीं हुआ तो 25 जून से हड़ताल की जाएगी। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्षों से लंबित वित्तीय लाभों का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। बार-बार मांग उठाने के बावजूद सरकार और निगम प्रबंधन उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। उन्हें पिछले 75 महीनों का नाइट ओवरटाइम भत्ता अभी तक नहीं मिला है। इसके अतिरिक्त छठे वेतन आयोग के एरियर की 50 हजार रुपए की किस्त प्रदेश के अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारियों को मिल चुकी है, लेकिन एचआरटीसी कर्मचारियों को अब तक नहीं दी गई है। आर्थिक संकट का सबसे अधिक असर चालक और परिचालकों पर पड़ रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि लंबित देयों का भुगतान बिना किसी देरी के किया जाए, ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 जून 2026 की रात 12 बजे तक कर्मचारियों के खातों में उनकी बकाया राशि जमा नहीं की गई, तो 25 जून से पूरे प्रदेश में एचआरटीसी बसों का चक्का जाम कर दिया जाएगा। प्रस्तावित हड़ताल के कारण यदि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी हिमाचल सरकार और निगम प्रबंधन की होगी। इस मौके पर परिचालक यूनियन के संगठन मंत्री प्रमोद ठाकुर, उपाध्यक्ष सुनील, चालक यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, महासचिव गंगाराम सहित कई अन्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर