रिवालसर में लावारिस गौवंश की समस्या पर चिंता, गौ सेवा के दौरान एक गाय की मौत
रिवालसर में लावारिस गौवंश की समस्या पर चिंता, गौ सेवा के दौरान एक गाय की मौत
रिवालसर : अजय सूर्या /
मंडी जिला के रिवालसर क्षेत्र में लावारिस गौवंश की बढ़ती समस्या को लेकर समाजसेवी टूरी राजपूत ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि आज गौ माता की सेवा कर उन्हें आत्मिक संतोष और प्रसन्नता का अनुभव हुआ, लेकिन क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा गायों को लावारिस छोड़ दिए जाने की स्थिति बेहद दुखद है।
टूरी राजपूत ने कहा कि सेवा कार्य के दौरान एक गौ माता की मृत्यु हो गई, जिससे सभी गौसेवकों को गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने दिवंगत गौ माता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने गौ सेवा अभियान में सहयोग देने वाले सभी युवाओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की सहभागिता से समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना मजबूत हो रही है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने पशुओं को लावारिस न छोड़ें और उनकी उचित देखभाल सुनिश्चित करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें