जिला पुलिस नूरपुर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार चार युवकों से 4.24 ग्राम चिट्टा बरामद

 जिला पुलिस नूरपुर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार चार युवकों से 4.24 ग्राम चिट्टा बरामद


 नूरपुर : विनय महाजन /

जिला पुलिस नूरपुर ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे नियमित चैकिंग अभियान के तहत आज चार युवकों को चिट्टे के साथ मौके पर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है l पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान आरोपियों के कब्जे से मौके पर नशीला पदार्थ और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक आल्टो कार बरामद करने में सफलता प्राप्त की है l यह जानकारी यह जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर के कार्यालय से एक प्रेस नोट में दी गई है l प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह 3 जून को करीब पुलिस टीम चक्की पुल कंडवाल के पास नाकाबंदी और चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक काले रंग की ऑल्टो कार नंबर: HP73A-1965 को जांच के लिए रोका गया।कार की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके भीतर से 4.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया l इस मामले में गिरफ्तार चारों आरोपीयो की पहचान जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैंl गिरफ्तार आरोपियों के नाम 1. दरवेश नाथ पुत्र महिंद्र, निवासी: गांव चुकरासा, डाकघर रारी, तहसील व जिला चम्बा (हि.प्र.)।2. कमलेश कुमार पुत्र रंजीत सिंह, निवासी: करियां, तहसील व जिला चम्बा (हि.प्र.)।3. नितिन सिंह पुत्र कपूर सिंह, निवासी: गांव गुरार, डाकघर राख, तहसील व जिला चम्बा (हि.प्र.)।4. विकास कुमार पुत्र राज कुमार, निवासी: करियां, तहसील व जिला चम्बा (हि.प्र.) है l इस संदर्भ में पुलिस थाना नूरपुर में एफ आई आर No. 137/2026 के तहत एनडीपीएस एक् की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने नशीले पदार्थ और वाहन को कब्जे में लेकर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की आगामी तफ्तीश की जा रही है। गिरफ्तार चारों आरोपियों को पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर