पुलिस थाना फतेहपुर में मासिक अपराध समीक्षा एवं कल्याण बैठक आयोजित!

 पुलिस थाना फतेहपुर में मासिक अपराध समीक्षा एवं कल्याण बैठक आयोजित!


 नूरपुर : विनय महाजन /

 जिला पुलिस नूरपुर के तहत पुलिस थाना फतेहपुर में पुलिस अधीक्षक नूरपुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक अपराध समीक्षा और पुलिस कल्याण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला के समस्त एसडीपीओ, थाना प्रभारियों, पुलिस चौकी प्रभारियों और मुख्य लिपिक ने भाग लिया।पुलिस अधीक्षक नूरपुर ने हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज चुनावों को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कानून-व्यवस्था के साथ संपन्न कराने के लिए समस्त पुलिस जिला स्टाफ के सामूहिक प्रयासों की जमकर सराहना की और पूरी टीम की पीठ थपथपाई।बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, अनुसंधान की गुणवत्ता सुधारने, एनडीपीएस मामलों में वित्तीय जांच तेज करने और अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गएl अपराधिक समीक्षा के साथ एसपी नूरपुर द्वारा जवानों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके कल्याण व कार्यस्थल की स्थितियों में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान के लिए ड्यूटी के प्रति विशेष समर्पण दिखाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया जिसमें 13 सीसीटीएनएस ऑपरेटर्स को उनकी उत्कृष्ट तकनीकी सेवाओं के लिए सी सी -III सर्टिफिकेट प्रदान किये गये l मई महीने के शानदार प्रदर्शन के लिए 05 कर्मचारियों को एम्पलाई का मैन चुना गया जिसमें एएसआई विक्की राज (प्रभारी, पुलिस चौकी ढांगूपीर) को सर्वश्रेष्ठ जांच अधिकारी, एएसआई धर्म सिंह (पुलिस थाना रेहन) व कांस्टेबल साहिल (पुलिस थाना फतेहपुर) को सर्वश्रेष्ठ कानून-व्यवस्था ड्यूटी, कांस्टेबल विशाल (पुलिस थाना इंदौरा) को सर्वश्रेष्ठ तकनीकी सहायता तथा कांस्टेबल यशपाल सिंह (एसडीपीओ कार्यालय इंदौरा) को विशेष सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

नूरपुर पुलिस जिले में शांति, सुदृढ़ कानून व्यवस्था और अपने जवानों के कल्याण हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर