उपायुक्त कांगड़ा ने पंचायत समितियों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव हेतु अधिकारियों को किया अधिकृत

 उपायुक्त कांगड़ा ने पंचायत समितियों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव हेतु अधिकारियों को किया अधिकृत


धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायती राज) हेमराज बैरवा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के तहत जिला कांगड़ा की विभिन्न पंचायत समितियों में नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण तथा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए संबंधित उपमंडल अधिकारियों (नागरिक) को अधिकृत किया है।


उपायुक्त ने बताया कि संबंधित एसडीएम अपने-अपने क्षेत्राधिकार की पंचायत समितियों के नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक बुलाएंगे, जिसमें सदस्यों को हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 127 के अंतर्गत शपथ दिलाई जाएगी। यह प्रक्रिया पंचायत समिति चुनाव परिणाम घोषित होने के एक सप्ताह के भीतर पूरी की जाएगी। इसके अतिरिक्त, संबंधित एसडीएम पंचायत समितियों की विशेष बैठक आयोजित कर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया भी संपन्न करवाएंगे। 


इस दौरान निर्वाचित सदस्य अपने मध्य से एक सदस्य को अध्यक्ष तथा एक सदस्य को उपाध्यक्ष के रूप में चुनेंगे।

उन्हांेने बताया कि एसडीएम जवाली को नगरोटा सूरियां, एसडीएम नूरपुर को नूरपुर, एसडीएम देहरा को देहरा एवं प्रागपुर, एसडीएम ज्वालामुखी को सुरानी, एसडीएम कांगड़ा को कांगड़ा, एसडीएम पालमपुर को पालमपुर, भवारना एवं पंचरुखी, एसडीएम जयसिंहपुर को लंबागांव, एसडीएम बैजनाथ को बैजनाथ, एसडीएम धर्मशाला को धर्मशाला, एसडीएम धीरा को सुलह, एसडीएम नगरोटा बगवां को नगरोटा बगवां एवं बड़ोह, एसडीएम फतेहपुर को फतेहपुर, एसडीएम शाहपुर को रैत तथा एसडीएम इंदौरा को इंदौरा पंचायत समिति के लिए अधिकृत किया गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर