चुराह उपमंडल के आयल गांव में पंचायत चुनाव के बाद पैदा हुई रंजिश ने मंगलवार रात को एक हिंसक रूप लिया
चुराह उपमंडल के आयल गांव में पंचायत चुनाव के बाद पैदा हुई रंजिश ने मंगलवार रात को एक हिंसक रूप लिया
चंबा : जितेंद्र खन्ना /
चुराह उपमंडल के आयल गांव में पंचायत चुनाव के बाद पैदा हुई रंजिश ने मंगलवार रात को एक खौफनाक और हिंसक रूप ले लिया। यहां कथित चुनावी खुन्नस को लेकर एक परिवार पर जानलेवा पथराव किया गया और उनके घर को आग के हवाले कर दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। पीड़ित की शिकायत पर तीसा थाना पुलिस ने पूर्व प्रधान दुनी चंद सहित 11 नामजद लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता बखतू खान निवासी सरोगा, डाकघर आयल ने बताया कि दो जून की रात करीब आठ बजे वह अपने परिवार के साथ लाहरूड़ी स्थित नए मकान में मौजूद था। इस दौरान आयल से साहू मार्ग की तरफ से भारी शोर-शराबा और नारेबाजी करती हुई एक भीड़ उनके घर की तरफ बढ़ी। भीड़ का उग्र रूप देखकर बखतू खान घबरा गया और घर के पास ही छिप गया। देखते ही देखते भीड़ ने मकान पर पथराव शुरू कर दिया, जिसके चलते जान बचाने के लिए परिवार के अन्य सदस्य भी घर से बाहर भाग खड़े हुए। आरोप है कि इसके बाद उग्र भीड़ ने मकान को आग लगा दी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें