भीतरघातियों को जनता ने दिया करारा जवाब, भाजपा और मजबूत होकर उभरी : रणवीर सिंह निक्का
भीतरघातियों को जनता ने दिया करारा जवाब, भाजपा और मजबूत होकर उभरी : रणवीर सिंह निक्का
चुनावो के दौरान पार्टी में भीतरघात करने वालों को दी नसीहत भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में आज नूरपुर मे
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर बीजेपी विधायक रणवीर सिंह निक्का ने आज अपने आवास स्थान पर पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में कहा कि जिला परिषद में भाजपा की लड़ाई सता मे आसीन कांग्रेस पार्टी के साथ साथ पार्टी के बागी आजाद प्रत्याशियों के साथ थी। जिला परिषद के चुनाव में खड़े ऐसे बागीयो को पार्टी हाई कमान द्वारा मतदान से कुछ दिन पूर्व पार्टी से निष्कासित कर दिया गया थाl निक्का ने कहा कि पार्टी मे ऐसे विरोधियों ने नूरपुर मे भाजपा को खत्म करने के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर राजनितिक विसात बिछाई थी लेकिन उसके बाबजूद भाजपा को जिला परिषद के चुनावों में 4 वार्डों में सबसे अधिक मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस तीसरे नंबर पर खिसक गयी।उन्होंने कहा की भाजपा ने 3 सीटें कुछ ही मतों के अंतर से हारी।निक्का ने कहा कि जो नेता घर बापिसी के बड़े बड़े दावे कर रहे थे उनके समर्थक प्रत्याशी कांग्रेस के प्रत्याशियों से भी पिछड़ गए। निक्का ने कहा कि नूरपुर ब्लाक की 52 पंचायतों में 32 प्रधान तथा 34 उपप्रधान भाजपा समर्थित जीत कर आये है जबकि 25 ब्लाक समिति सदस्यों में 19 भाजपा समर्थित जीते है तथा 1भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्य जीता है। उन्होंने कहा कि नूरपुर की जनता ने पंचायत चुनावों में यह संदेश दे दिया है की आने वाले चुनावों में नूरपुर में भाजपा का प्रत्याशी जीतेगा और प्रदेश में नगर निगमों की जीत से यह साफ हो गया है की 15 माह के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में जो भी भाजपा का कोई भी विरोधी होगा उसे भाजपा कार्यकर्ता चारो खाने चित कर देंगे। निक्का ने नूरपुर में अपने राजनितिक विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा कि आने वाले विस चुनावों में कोई भी विरोधी उनके सामने खड़ा हो उसको चारों खाने चित्त करने का दम रखते है। निक्का ने कहा कि 2022 में ज़ब उन्होंने चुनाव लड़ा तो न तो उनके साथ कोई जिला परिषद सदस्य था और न ही पंचायतों की बड़ी टीम। उसके बाबजूद जनता ने उन्हें ऐतिहासिक लीड लगभग 18हजार से जीता कर विधानसभा भेजा। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा की पूरी पंचायतों की शक्ति उनके साथ ख़डी है कोई भी विरोधी आ जाए उसको छोडेंगे नहीं। उन्होंने ऐसी पार्टी विरोधियों पर नकेल कसते हुए कहा कि वह आया राम गया राम की तरह राजनीति नहीं करते हैं अपितु पार्टी के कर्मठ व ईमानदार तथा अनुशासनात्मक कार्यकर्ता है l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें